У нас вы можете посмотреть бесплатно देवरान मे गोली मारकर 3 लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों के अवैध अतिक्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
देवरान मे गोली मारकर 3 लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों के अवैध अतिक्रम पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी मात्रा में पुलिस एवं प्रशासनिक अमला रहा मौजूद... पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरान मे हुए तिहरे हत्याकांड के बाद लगातार दलित संगठनों की मांग पर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी है। उसी क्रम में आज देवरान में गोली मारकर 3 दलित परिवार के लोगों की हत्या करने वाले आरोपियों के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर बनाई गई दुकान और कमरे को जेसीबी की मदद से हटाने की कार्यवाही की गई। ज्ञात हो की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे और इस तरह की घटनाओं में लिप्त आरोपियों के अवैध मकानों को बुलडोजर के माध्यम से हटाने की कार्यवाही की जा रही है। उसी क्रम में आज जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर पालिका अमले के द्वारा जेसीबी की मदद से अवैध मकान और दुकान को हटाने की कार्यवाही की गई। अतिक्रम के दौरान भरी मात्रा में स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई वहीं दलित समुदाय के लोगों द्वारा इस कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया गया। इस दौरान मुख्य रूप से दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह, एसडीएम गगन बिसेन, एडीएम अंजली दीवेदी, सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा, देहात थाना प्रभारी अमित मिश्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही।