 
                                У нас вы можете посмотреть бесплатно श्री राम मंदिर अयोध्या दर्शन Guide। Ayodhya Ram Mandir। Ram लल्ला के दर्शन। 4K। दर्शन 🙏 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
                        Если кнопки скачивания не
                            загрузились
                            НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
                        
                        Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
                        страницы. 
                        Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
                    
“रमन्ते योगिनः अस्मिन सा रामं उच्यते” अर्थात, योगी ध्यान में जिस शून्य में रमते हैं उसी शून्य, अर्थात अनंत अंतरिक्ष को राम कहते हैं। सत् युग में भगवान विष्णु ने अधर्म और असत्य का अंत करने के लिए रामावतार के रूप में अयोध्या में जन्म लिया था। श्री रामचंद्र जी मर्यादा, करुणा, दया, सत्य, सदाचार और धर्म के सर्वोत्तम पर्यायवाची हैं। केवल श्री राम के नाम का जाप करने मात्र से विष अमृत तुल्य हो जाता है, शत्रु मित्र बन जाते हैं, अग्नि शीतल हो जाती है और पर्वत धूल के समान हो जाते हैं। शायद इसीलिए कहा गया है कि राम से बड़ा राम का नाम। आज श्री राम जन-जन की चर्चा में हैं। और इसका कारण है धर्म की एक लंबी लड़ाई के बाद रामचंद्र जी की जन्म भूमि अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर। 22 जनवरी 2024, वह ऐतिहासिक दिन था जब अयोध्या में भव्य मंदिर बनाकर रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आज प्रत्येक सनातनी श्रद्धालु, चाहे वह विश्व के किसी भी कोने में स्थित हो, एक बार अयोध्या आकर प्रभु श्री राम के दर्शन अवश्य करना चाहता है। आप भी निश्चित रूप से श्री रामचंद्र जी के दर्शन करने के लिए अयोध्या आना चाहते होंगे। तो आज हम अपने कार्यक्रम के माध्यम से अयोध्या के नवनिर्मित श्री राम मंदिर से जुड़ी तमाम जानकारियां आप तक पहुंचा रहे हैं। भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏 इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏 Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. #hinduism #ayodhyarammandir #rammandirayodhya #ayodhya #guide