У нас вы можете посмотреть бесплатно Dhime dhime Chale Purvaiya covered by Archana khasnis film Lapata ladies или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सुरमयी शाम🌹🎼🎧🌹 एक स्त्री कितनी कोमल होती हैं दिलसे जब उसे कहते हैं, तुम बहुत खूबसुरत हो...स्त्री मान गयी। तुम बहुत मासूम हो, स्त्री बहल गयी... तुम्हारे माथे लाल बिंदी खूब सजती हैं, स्त्री ने लगा ली... तुम पर साडी खूब खिलती हैं, स्त्री ने पहन ली... तुम पर मेहंदी, पायल, बिछुवा खूब सजता हैं, स्त्री नाच उठी... घर की लाज तुम्हारे हाथो में हैं, स्त्री जुट गयी... तुम घर की धुरा हो, स्त्री गड गयी... तुम मेरी सबकुछ हो, स्त्री समर्पित हो गयी... उसे पता ही नही चलता वो कब सब की खुशी के लिए बिखरती चली गयी। इतना सब अपनाते हुवे भी कई पुरुषो को देखा हैं मैने यह कहते हुवे की, "स्त्री को समझना बहुत मुश्किल हैं"। जी हा स्त्री की भूमिका में गये बिना उसे समझ ना संभव नही हैं। सब की खुशी का ध्यान रखते हुवे भी, उसका खुद को ढुंढना, खुद का अस्तित्व संभालना, खुद की खोज निरंतर करते रहना, यह सब जारी रहता हैं। यदि परीक्षण किया जाय तो समाज के हर वर्ग की स्त्री, हर परिस्थिती में संघर्ष करती, खुद को ढुंढती, नजर आती हैं। जब वह खुद को खोज कर, अपने लक्ष को प्राप्त कर लेती हैं, तब साक्षात देवी स्वरूप वह निखर उठती हैं। स्त्री की शक्ती असीम हैं। उसे सहायता मिले या ना मिले, वह यदि अपना लक्ष ठान ले, तो उसे प्राप्त करने की शक्ती पा लेती हैं। तब सही मायने में उसकी खुद की खोज पूर्णत्व प्राप्त करती हैं। इसी आशय पर एक बहुत ही उमदा फिल्म, जो किरण राव के निर्देशन में बनी, जिसका नाम हैं "लापता लेडीज" जो एक देहाती संस्कृती को उजागर करती हैं। इस फिल्म में हर स्त्री ने अपना किरदार बहुत ही सहज और सरलतासे निभाया हैं। एक नारी दुसरी की सहायता कर किस तरह अपने लक्ष को प्राप्त करती हैं, यह बखुबी दिखाया गया हैं। अंत में लक्ष प्राप्ती का समाधान, सुकून और आनंद देखकर दिल गदगद हो उठता हैं। इसीलिए यह फिल्म देखने लायक हैं, ऐसा मुझे लगता हैं। अभी नवरात्री का पावन पर्व शुरू हैं। हर घर में अखंड दीप जलाकर, एक तरह से नारी शक्ती का पूजन किया जा रहा हैं। यह फिल्म कुछ ऐसा ही संदेश दे रही हैं की जो नारी लापता हैं वह अपने मन में आशा का दीपक जलाकर अपने लक्ष की और जाने का प्रयास करें। जब तक मन को आशा के पंख हैं, ह्रदय में ध्येय प्राप्ती का जज़्बा हैं, अंतःकरण में जिद्द हैं, भावनाओं को फुलों सी सुगंध हैं तब तक आने वाला हर क्षण खुद का ही हैं। इस उम्मीद के साथ आप सभी को शारदीय नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🌹🪔🌹🙏