У нас вы можете посмотреть бесплатно साधु-संत शास्त्र के साथ शस्त्र चलाने में क्यों होते हैं निपुण? | Tilak Patrika 🙏 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आदिगुरु शंकराचार्य जी (Adi Guru Shankaracharya) द्वारा सनातन धर्म (Sanatan Dharma) की रक्षा हेतु दसनामी संन्यासी अखाड़ों (Sanyasi Akhade) की स्थापना की गई थी। इन अखाड़ों से जुड़े साधु-संत न केवल शास्त्रों (Shastra) के ज्ञाता होते हैं, बल्कि शस्त्रों (Shastra) के संचालन में भी दक्ष होते हैं। संन्यासी परंपरा में शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। दशहरे (Dussehra) के अवसर पर नागा संन्यासी (Naga Sanyasi) विधिपूर्वक अपने अखाड़ों में पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार के हथियारों की पूजा करते हैं। इन अखाड़ों में प्राचीन काल से सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश नामक भालों की पूजा होती आ रही है। ये भाले केवल अस्त्र नहीं, देवता स्वरूप माने जाते हैं। कुंभ मेले (Kumbh Mela) में जब अखाड़ों की पेशवाई निकलती है, तो यही भाले सबसे आगे चलते हैं और इन्हें अमृत स्नान (Ganga Snan) में सर्वप्रथम स्नान कराया जाता है। सनातन धर्म की रक्षा और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देते हैं ये शस्त्र। देखिए तिलक पत्रिका पर, हरिद्वार से संवाददाता आशु शर्मा की यह विशेष रिपोर्ट। " तिलक पत्रिका" एक अनूठा समाचार चैनल जो 24x7 प्रस्तुत करता है भारत के धार्मिक स्थलों की खबरें व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। इस चैनल के माध्यम से आप जुड़ते हैं भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के साथ। यहां आप हर दिन हर क्षण देख सकते हैं भारतीय मंदिरों और तीर्थ स्थलों की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें। यह चैनल आपको समाचारों के साथ-साथ भारतीय धार्मिक स्थलों के आलौकिक दर्शन का अद्वितीय अनुभव भी प्रदान करता है, जिससे आप ईश्वर की विभिन्न महिमाओं के बारे में भी जानते हैं। "तिलक पत्रिका" में प्रस्तुत होने वाली हर खबर से जुड़ा है उस धार्मिक स्थल का इतिहास, महत्व और मान्यताएं, जिससे आप उस स्थल की अद्भुतता को भी समझते है। साथ ही यहां आप देखते हैं लाइव पूजा, आराधना और धार्मिक आयोजनों की विवरणात्मक रिपोर्टिंग भी...तो धर्मस्थलों की समस्त जानकारियां व नवीनतम समाचार लाइव एवं वीडियो के माध्यम से सबसे पहले देखने के लिए आज ही जुड़़िये "तिलक पत्रिका" के साथ! #Haridwar, #Uttarakhand, #Sanatan, #Akhada, #ShastraAurShastr, #ShastraPoojan, #Dussehra2025, #KumbhMela, #NagaSanyasi, #ShankaracharyaTradition