У нас вы можете посмотреть бесплатно यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान| или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#UP_Municipal_Polls_Announced_Voting_Three_Phases http://dblive.tv/ http://www.deshbandhu.co.in/ उत्तर प्रदेश में तारीखों के ऐलान के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव का शंखनाद हो गया है। प्रदेश में तीन चरणों में निकाय चुनाव मतदान कराए जाएंगे.. सूबे में 22 नवंबर, 26 नवंबर और 29 नवंबर को वोटिंग होगी। जबकि 1 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत के लिए चुनाव की तारीखें निर्धारित कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त एस के अग्रवाल ने बताया कि 22 नवंबर को पहले चरण के मतदान के तहत कुल 25 जिलों के 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका और 154 नगर पंचायत में मतदान होंगे। दूसरे चरण के तहत 25 जिलों के 6 नगर निगम, 51 नगर पालिका और 132 नगर पंचायत के मतदान होंगे। वहीं तीसरे चरण के तहत 26 जिलों के 5 नगर निगमों, 76 नगर पालिका और 152 नगर पंचायत में चुनाव होंगे। अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश की 16 नगर निगमों में ईवीएम से मतदान होगा, जबकि अन्य जगहों पर बैलेट पेपर से वोटिंग होगी। प्रत्याशियों की खर्च सीमा दो लाख रुपए होगी। वहीं इस बार 3 करोड़ 32 लाख मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 53.5 फीसदी पुरुष और 46.5 फीसदी महिलाएं हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने जानकारी दी इन चुनावों के लिए 36,2 सौ 89 बूथ और 11,389 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। चुनावों के दौरान अति संवेदशील बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी। वैसे आपको बतादें कि यूपी नगरीय निकाय चुनावों में 18 पार्टियां ताल ठोकेंगी, जिनमें इस बार आम आदमी पार्टी , सपा और बसपा ने भी अपने सिम्बल पर चुनाव लडऩे का निणर्य लिया है। ज्ञात हो कि इससे पहले सपा, बसपा अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ते थे, बल्कि उनके समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोकते रहे हैं। चैनल सब्सक्राइब करें: https://www.youtube.com/channel/UCBbp...