 
                                У нас вы можете посмотреть бесплатно संतकबीरनगर में पहुंचा पूर्व BJP सांसद शरद का पार्थिव शरीर, लोगों ने दी श्रधांजलि или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
                        Если кнопки скачивания не
                            загрузились
                            НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
                        
                        Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
                        страницы. 
                        Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
                    
संतकबीरनगर जिले के पूर्व बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी का पार्थिव शरीर आज खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उनके आवास पहुंचा जहां हजारों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रधांजलि कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता, मंत्रियों के अलावा समाजसेवियों और अन्य दलों के दिग्गज नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूर्व सांसद को भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की। श्रधांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे महाराजगंज जिले के सांसद पंकज चौधरी, स्थानीय सदर बीजेपी विधायक जय चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,उद्यान मंत्री श्री राम चौहान, विधायक अमनमणि त्रिपाठी,सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जयराम पाण्डेय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय,शहर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, व्यापारी नेता पुष्कर चौधरी, बनर्जी लाल अग्रहरी समेत हजारों की तादात में लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रधांजलि दी। इंडस्ट्रियल एरिया में श्रधांजलि कार्यक्रम के बाद उनके पार्थिव शरीर को शहर क्षेत्र से होते हुए अयोध्या ले जाया गया। इस दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें अपनी श्रधांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि दिवंगत पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी के बेटे थे जो काफी दिनों से लीवर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे जिनका इलाज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही बुधवार को उनका निधन हो गया था। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्विटर पर सन्देश डाल ये लिखा कि उनके असमय निधन से मैं दुखी हूं। समाज की सेवा करने के साथ ही निचले तबके के लोगों के लिए काम करना उन्हें पसंद था। संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रियता दिलाने के लिए उन्होंने प्रयास किए। उनके समर्थकों और परिजनों के लिए सांत्वना। ओम शांति।' पीएम मोदी समेत अमेठी जिले की बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के निधन पर दुःख जताने के साथ ट्विटर पर अपनी मार्मिक शोक संवेदना व्यक्त की है। बताते चले कि दिवंगत पूर्व बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी 2014 में संतकबीरनगर से सांसद बने थे। वह खजनी विधानसभा क्षेत्र के झुडि़यां गांव के मूल निवासी थे। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी तथा दो बेटे व दो बेटियां हैं। बतौर सांसद त्रिपाठी विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज, पेयजल और स्वच्छता सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। वर्ष 2018 में हुए जूता कांड से चर्चा में आने के कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था।उनके निधन पर दुःख जताते हुए स्थानीय भाजपाइयों में शामिल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा,व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि और संतकबीरनगर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद का निधन जिले के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नही हो सकती है । अपने अपने शोक संदेश में बीजेपी नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि ने क्या कुछ कहा आइये सुनते हैं उन्ही की जुबानी