 
                                У нас вы можете посмотреть бесплатно Women's Equality Day 2024: Bharat में महिलाओं की स्थिति और महिलाओं के विरुद्ध अपराध की NCRB रिपोर्ट или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
                        Если кнопки скачивания не
                            загрузились
                            НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
                        
                        Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
                        страницы. 
                        Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
                    
आज हम भारत में महिलाओं की स्थिति और उनके ऊपर हो रहे अपराध की जानकारी आपको देने जा रहे हैं . केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानि (एनसीआरबी) की वार्षिक क्राइम रिपोर्ट के आंकड़ों का ब्योरा आपको देने जा रहे हैं एनसीआरबी डेटा के अनुसार- 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए, जो 2021 से 4% की वृद्धि है. 'आईपीसी के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराध के तहत अधिकांश मामले 'क्रूरता' के तहत दर्ज किए गए थे. जिसमें पति या उसके रिश्तेदार के द्वारा' (31.4%) के बाद 'महिलाओं का अपहरण एवं अपहरण' के (19.2%) है। महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उन पर हमला' 18.7%), और 'बलात्कार' 7.1% अपराध शामिल हैं. रेप जैसे अपराधों की बात करे तो साल 2022 मे भारत में रेप के 31516 केस दर्ज किए गए हैं.वही अटेम्ट टू रेप के पूरे देश में 3288 मामले दर्ज किए गए हैं.एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, बलात्कार के लिए दोषसिद्धि दर 2018-2022 तक 27% -28% के बीच थी. अगर राज्यों की बात करे तो सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश के जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध के 65743 मामले दर्ज किए गए वही दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां 45331 महानगरों मे दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर हैं जहां 14247 मामले दर्ज किए गए. महिला सुरक्षा सूचकांक: जॉर्जटाउन इंस्टीट्यूट 2023 महिला शांति और सुरक्षा सूचकांक के अनुसार, भारत ने 1 में से 0.595 अंक प्राप्त किए, जिससे महिलाओं के समावेशन, न्याय और सुरक्षा के मामले में 177 देशों में भारत 128वें स्थान पर रहा. सूचकांक में यह भी कहा गया है कि 2022 में महिलाओं को निशाना बनाकर की जाने वाली राजनीतिक हिंसा के मामले में भारत शीर्ष 10 सबसे खराब देशों में शामिल है। सरकार ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए समय समय पर कानून बनाए है जिसमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005: घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को अनिवार्य संरक्षण अधिकारियों के साथ आश्रय और चिकित्सा सुविधाओं सहित सहायता प्रदान करता है. मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा के लिए केवल महिलाओं के लिए कोच, आरक्षित सीटें और समर्पित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर्मचारी रखे हैं. #womensequalityday #women #crime #ncrb #inkhabar देश-दुनिया की तमाम खबरें जानने के लिए जुड़िये इनख़बर व्हाट्सप्प चैनल से.. Channel Link: https://whatsapp.com/channel/0029Va4t... For More Information visit us: http://www.inkhabar.com/ Connect with us on Social platform at / inkhabar Connect with us on Social platform at / inkhabar Subscribe to our YouTube channel: / itvnewsindia