У нас вы можете посмотреть бесплатно 'दम है तो मेरे सामने आ..' Godara की धमकी को Sheela की धमकी, Makrana फायर! क्यों धधक रहा Deedwana? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
'दम है तो मेरे सामने आ..' Godara की धमकी को Sheela की धमकी, Makrana फायर! क्यों धधक रहा Deedwana? खामोशी में भी साज़िश की आहट सुनाई देती है, जब धमकी हवाओं में घुल जाए तो शहर कांप उठता है.. यहां गोलियों की आवाज़ नहीं थी, पर मौत का ऐलान जरूर था। गिनती के दिन काट ले, अब मुलाकात मौत के साथ होगी.. ये कोई फिल्म का डायलॉग नहीं, ये है राजस्थान की सियासत में गूंजती एक असली धमकी.. एक ऑडियो, एक विदेशी नंबर और पूरा शहर दहशत में.. लेकिन सवाल है कि क्या राजस्थान में गैंगस्टरों का दम इतना बढ़ चुका है कि अब पुलिस प्रोटेक्शन में रहने वाले नेताजी को भी खुलेआम धमकी मिलेगी.. और वो नेताजी जो 2-2 गनर लेकर चलते हैं अगर उन्हें धमकी देकर जान से मार दिया जाए तो भला आम जनता का क्या होगा.. ये तेरे मरने के लक्षण हैं, अब न कॉल आएगा, न मैसेज.. तू कहीं भी छिप जा, तुझे मार देंगे.. तेरा हाल भी रमेश रुलानिया जैसा ही होगा.. डीडवाना-कुचामन में बीजेपी नेता विजय सिंह पलाड़ा को खुलेआम मौत की धमकी, और धमकी भी ऐसी जिसमें पुरानी हत्या का जिक्र करके डर का माहौल बनाया गया। आपमें से कई लोगों को याद होगा कैसे 7 अक्टूबर 2025 को डीडवाना के ही एक जिम में व्यापारी रमेश रुलानिया को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया जाता है.. और रमेश रुलानिया को भी ठीक इसी तरह धमकी दी गई थी.. और उनके साथ भी यही हुआ जो बीजेपी नेता विजय सिंह पलाड़ा के साथ करने की बात कही जा रही है.. अब इस धमकी का असर क्या हुआ है ये आप डीडवाना में देख सकते हैं.. दम है तो बताकर आना, ज़िंदा वापस जाने नहीं दूंगी.. और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सीखो सीएम भजनलाल.. अपराधियों को कैसे भगा-भगाकर मारा जाता है.. गोदारा गैंग को ललकार और सीएम भजनलाल को ये फटकार थी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत की.. ललकार और फटकार के साथ मांग ये कि राजस्थान की जनता अब गोदारा गैंग का सफाया चाहती है.. सफाया वैसा ही जैसा यूपी में होता है.. और अगर ये नहीं हुआ प्रधानमंत्री मोदी को भी घेर लिया जाएगा.. जब शीला शेखावत के साथ महिपाल सिंह मकराना की ये मांग जुड़ी तो मानो डीडवाना की धरती उस वक्त धधक रही थी.. दुकानें बंद.. सड़कें खाली.. और चारों ओर से बस एक ही आवाज़.. योगी स्टाइल में एनकाउंटर करो.. अब शीला शेखावत और महिपाल सिंह मकराना की मांग पूरी होगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल जिसका वक्त खराब है वो हैं बीजेपी के नेता विजय सिंह पलाड़ा.. और विजय जी का वक्त बीतते वक्त के साथ और खराब होता जा रहा है.. क्योंकि एक ऑडियो तक तो ठीक था, अब सामने आता है धमकी भरा दूसरा ऑडियो.. बताया गया कि विरेंद्र चारण के बाद इस बार फोन आया है राहुल फतेहपुर का.. इस ऑडियो में विजय सिंह से कहा जाता है, ये तेरे मरने के लक्षण हैं, अब कॉल नहीं सीधा तेरा काल आएगा, इंतजार कर अपनी मौत का.. यहां तक कि दूसरी धमकी में विजय सिंह के परिवार तक को घसीटने की धमकी दे दी गई.. ज़ाहिर है ये सीधा संदेश था कि डर को निजी बना दो। इतना डर पैदा करो कि पूरा शहर दहशत में आ जाए, और हुआ भी कुछ ऐसा ही.. धमकी के बाद व्यापारियों में इतना गुस्सा है कि डीडवाना-कुचामन के बाजार लगातार बंद हैं.. लोग हर हाल में धमकी देने वालों पर कार्रवाई चाहते हैं.. यहां कार्रवाई मतलब सीधा एनकाउंटर.. डीडवाना के लोग पूछ रहे हैं कि अगर दो गनर की सुरक्षा में रहने वाला नेता भी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की जान की क्या गारंटी है.. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडवाना एसपी ऋचा तोमर ने कमान संभाली हुई है.. पुलिस का दावा है कि बीजेपी नेता विजय सिंह पलाड़ा की सुरक्षा में दो गनर पहले से तैनात हैं.. उनके घर और आसपास गश्ती बढ़ा दी गई.. साथ ही धमकी वाले नंबरों की जांच भी हो रही है.. लेकिन ये बातें तब तक बेअसर हैं जब तक कोई असर ग्राउंड पर नहीं दिखता है.. साथ ही राजस्थान में रंगदारी और टारगेट किलिंग के मामलों में रोहित गोदारा सबसे चर्चित नाम है, ऐसे में रमेश रुलानिया हत्याकांड का जिक्र करके धमकी देकर ये साफ संदेश दिया गया है कि विजय सिंह अगला टारगेट हैं और उनका भी यही हाल होगा.. और जब ऐसी धमकियां खुलेआम दी जाएं.. जब बाजार बंद हो जाएं.. जब डर शहर की हवा में घुल जाए.. तब सवाल सिर्फ एक नहीं होता, सवाल होता है पूरे सिस्टम पर.. सवाल होता है कानून के खौफ पर.. सवाल ये कि क्या खाकी का डर लौटेगा? या राजस्थान में गैंगस्टर ऐसे ही खुलेआम मौत का ऐलान करते रहेंगे? Watch more from CRIME SCENE - • CRIME SCENE #deedwana #vijaysinghpalada #rohitgodara #deedwanacrime #deedwanakuchamannews #rajasthanlatestnews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #viralvideo #crimeinvestigation #crimestory #crimescene #crimescenerajasthantak #rajsathantakcrimescene राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak