У нас вы можете посмотреть бесплатно Mumbadevi विधानसभा में क्यों हाल बेहाल ? - Maharashtra Election 2024 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 ( Maharashtra Assembly Election 2024 ) की कवरेज की अगली कड़ी में हम पहुंचे मुंबई के चर्चित #Mumbadevi Assembly में। मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र कई मायनों में अलग है। यहां का वोट बैंक, वोटर, उसके मुद्दे, वैरायटी, नेताओं की जनता में एप्रोच और जनता का अपने-अपने नेताओं पर भरोसा? सब में बहुत कुछ जोरदार है। Mumbadevi विधानसभा में हमें ऐसे लोग भी मिले जो BJP को वोट देने की बात कहते हैं, लेकिन बुराई करने से भी नहीं चूकते। कांग्रेस को पसंद करते हैं, लेकिन वोट देना नहीं चाहते। ठाकरे परिवार में आस्था है, लेकिन महाविकास अघाड़ी को जिता कर आगे बढ़ाना चाहते हैं। कुल मिलाकर एक मिला-जुला वोट बैंक और मिली-जुली स्थानीय व्यवस्था मुंबादेवी विधानसभा ( Mumbadevi Assembly ) क्षेत्र में देखने को मिलती है। 241200 वोटर्स वाली इस विधानसभा में हमने जनता जनार्दन से बात की। बातचीत रैंडम थी और यहां हम अपनी टीम के साथ करीब पांच से छह किलोमीटर तक घूमे। जो मिला, जैसा मिला उससे चर्चा की, ताकि न्यूट्रल राय सामने आए। मुंबादेवी मुंबई के ऐसे इलाकों में हमें मिला, जहां कई समस्याएं हैं। मुंबई जैसे बड़े शहर का हिस्सा होने के बावजूद साफ पानी, सफाई व्यवस्था, Traffic व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था यहां चरमराई ही मिली। लोग भी बढ़ती आबादी के बीच, सुविधाओं पर बढ़ते दबाव से परेशान नजर आए। कुल मिलाकर हम जितना जान समझ पाए, कोशिश की। आप भी देखें, मुंबई में मुंबादेवी विधानसभा के क्या हैं हाल? #Maharashtraelection विधानसभा चुनाव में Mumbadevi विधानसभा में कौन लेगा बढ़ता, किसका है बोलबाला और किसकी ओर झुक रही है यहां की जनता... ---------------------------------------------------- Contact Us for News, Views & Interviews Vidhayak.com Phone & Whatsapp: 9019000670