У нас вы можете посмотреть бесплатно लखीमपुर खीरी : बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को पीटा। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
लखीमपुर खीरी दिनांक--09-10-2024 लखीमपुर खीरी : बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को पीटा। पुलिस के सामने पीटे गए BJP सदर विधायक योगेश वर्मा। अर्बन कॉपरेटिव बैंक बना जंग का अखाड़ा। मतदाता सूची फाड़ने पर योगेश ने आपत्ति जताई थी। शहर के अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने का मामला। विधायक बोले- बार संघ अध्यक्ष को खामियाजा भुगतना पड़ेगा सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया- भाजपा के कार्यकर्ता थे। यहां पर पर्चा लेने आए थे। पहले हमारे व्यापार मंडल के राजू अग्रवाल को मारा। उनका पर्चा फाड़ दिया। जब मैं उनको देखने के लिए आया। हम पर भी हमला कर दिया। मेरे साथ मारपीट की। अवधेश सिंह ने मेरा कॉलर फाड़ दिया। अवधेश सिंह वकील हैं। सिर्फ दलाली करते हैं। आज उन्होंने मेरे ऊपर हमला किया है। इसका उनको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सपा सांसद बोले- जब भाजपा विधायक सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या होगा इस मसले पर धौरहरा से सपा सांसद अरविंद भदौरिया ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। लिखा- अर्बन कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में जिला प्रशासन गुंडागर्दी कर रहा है। जब सत्ता पक्ष का विधायक ही नहीं सुरक्षित है, तो आम जनता की क्या बिसात? अब जानिए क्या है पूरा विवाद पूरा मामला अर्बन कॉपरेटिव बैंक चुनाव का है। इस चुनाव में निवर्तमान चेयरमैन पुष्पा सिंह और पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल का खेमा मैदान में है। दोनों अपने-अपने डेलीगेट्स के नामांकन को लेकर बुधवार को लेकर कॉपरेटिव बैंक के ऑफिस पहुंचे थे। सदर विधायक का आरोप है कि मनोज अग्रवाल खेमे के समर्थित प्रत्याशी राजू अग्रवाल का नामांकन वकीलों ने पर्चा फाड़ दिया। उन्हें पीटा भी था। विधायक को यह बात पता चली, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक को देख पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह भड़क गए। दोनों में कहासुनी हुई। जब तक विधायक कुछ समझ पाते, उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। पीछे से उनके समर्थक भी आ गए। विधायक को घेर कर पीट दिया। विधायक को गिराया, कपड़े फाड़े वीडियो में विधायक योगेश आते दिख रहे हैं, तभी सामने से पुष्षा सिंह के पति अवधेश सिंह आ जाते हैं। दोनों के बीच पहले बहस होती है। इतने में अवधेश सिंह विधायक पर टूट पड़ते हैं। उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। विधायक के गनर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। तभी पीछे से अवधेश सिंह के समर्थक आ जाते है और विधायक को धक्का देकर गिरा देते हैं और पीटने लगते हैं। मारपीट विधायक के कपड़े फट जाते हैं। लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उन्हें पहले थप्पड़ मारे। इसके बाद उनके समर्थक भी उन पर टूट पड़े। विधायक को खींचकर गिराया। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों से मारा। 8-10 पुलिसकर्मी उन्हें बचाने में लगे रहे। लेकिन लोग उन्हें पीटते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया।। बाईट--- योगेश वर्मा सदर विधायक भाजपा लखीमपुर खीरी बाईट---अवधेश सिंह बार एसोसिएशन अध्यक्ष