У нас вы можете посмотреть бесплатно Nirsah Naya Danga Kali Mandir // निरसा काली मंदिर// Nayadanga kali mandir nirsa или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Nirsah Naya Danga Kali Mandir // निरसा काली मंदिर// Nayadanga kali mandir nirsa #video #nirsa नयाडांगा खास निरसा कालीमंदिर काफी प्राचीन है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में जिस जगह पर मंदिर है, उसके बगल में प्रवाहित खुदिया नदी में पहले मां विराजमान हैं खास निरसा नया डांगा में बना भव्य काली मंदिर अपने अद्भुत वास्तुशिल्प से लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। यहां कालीपूजा के अवसर पर पिछले सात साल से निरसा विधानसभा का सबसे बड़ा मेला लगता है। हालांकि मंदिर का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। यह भी मान्यता है कि यहां मां दुर्गा अपनी सातों बहनों के साथ निवास करती हैं। मंदिर का इतिहास : नयाडांगा खास निरसा कालीमंदिर काफी प्राचीन है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में जिस जगह पर मंदिर है, उसके बगल में प्रवाहित खुदिया नदी में पहले मां विराजमान थीं। ब्रिटिश काल से पूर्व खुदिया नदी में मां की पूजा-अर्चना होती थी। लोगों का मानना है कि यहां पर मां दुर्गा की सातों बहनों का वास है।ब्रिटिश काल में जब उक्त स्थान पर कोलियरी का संचालन शुरू हुआ खुदिया नदी के किनारे पूजा-अर्चना होने लगी। बाद में जब कोलियरी का राष्ट्रीयकरण हुआ तो खुदिया नदी के ऊपर मां के मंदिर की स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू हुई। बाद में कोयला निकल जाने के बाद कोलियरी प्रबंधन ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया। हालांकि ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना करते रहे। देखभाल एवं रखरखाव के अभाव के कारण मंदिर के चारों ओर जंगल-झाड़ उग आया तथा लोगों को वहां आने जाने में डर लगने लगा। लगभग 10 वर्ष पूर्व श्रीश्री काली मंदिर ट्रस्ट बनाकर मंदिर का जीर्णोद्धार करने की योजना बनाई गई। इसमें ग्रामीणों ने आर्थिक मदद के साथ-साथ श्रमदान कर भव्य मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर कमेटी द्वारा उक्त स्थान पर काली पूजा के अवसर पर सप्ताहव्यापी मेला का भी आयोजन किया जाता है। चीनी व भारतीय वास्तुशास्त्र का संगम : खास निरसा नयाडांगा कालीमंदिर भारतीय एवं चाइनीज वास्तुशास्त्र का अद्भुत संगम है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मक्खू सिंह के मुताबिक योजना बनाई गई कि मंदिर निर्माण भारतीय के साथ-साथ चाइनीज, इंडोनेशियन एवं थाईलैंड के वास्तुशास्त्र को मिलाकर बनाया जाए। उस आधार पर हमलोगों ने काम शुरू किया। मंदिर में दो छज्जा निकाला गया। साथ ही छज्जा के चारों कोने पर ड्रैगन की मूॢतयां लगाई गई। मंदिर के मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए उसमें चाइनीज वास्तु शास्त्र को भी समाहित किया गया है। दीवार पर आकर्षक भित्ति चित्र : मंदिर के दोनों छज्जों व बाहरी दीवार पर शानदार भित्ति चित्र बनाया गया है। मंदिर की दीवारों पर मां दुर्गा के नौ रूपों के साथ-साथ मां बगलामुखी देवी के अन्य रूपों को भित्ति चित्र को प्रस्तुत किया गया है। साथ ही मंदिर के गुंबज के ऊपर सामने महादेव, भगवान विष्णु, ब्रह्मा आदि की मूर्तियां हैं। मंदिर के मुख्य द्वार के समक्ष महान काली भक्त रामकृष्ण परमहंस एवं शारदा मां की प्रतिमा लगी हुई है। मंदिर के चारों कोनों पर ताजमहल की तरह लगी मीनारें करती हैं आकर्षित : मां काली के मूल मंदिर के चारों कोने पर ताजमहल की तरह मीनारें बनाई गई हैं। हालांकि वह भी मंदिर ही है जिनमें श्री गणेश, शिवङ्क्षलग, मां पार्वती एवं शनि महाराज स्थापित हैं। पिछले वर्ष मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर के पीछे बच्चों को खेलने कूदने के लिए झूले सहित अन्य खेल के कई उपकरण लगाए गए हैं। इनमें बच्चे एवं बुजुर्ग आकर मनोरंजन करते हैं। Your important queries :- nirsa kali mandir mela nirsa kali mandir mela 2025 nirsa kali mandir nirsa naya danga kali mandir nirsa ka kali mandir dhanbad nirsa kali mandir khas nirsa kali mandir Naya Danga Kali Mandir Naya Danga Kali Mandir Nirsa Tajmahal jaisa Mandir taj mahal drawing Taj Mahal vlog taj mahal history Dhanbad tourism Dhanbad ka tourist places jharkhand tourism places jharkhand ka famous tourist place Jharkhand ka famous mandir Dhanbad birsa Munda park Birsa munda Park dhanbad maithon Dham Dhanbad #viralvideo #viral #vlog #trevel #trevelvlogs #dhanbadjharkhand kalimaa #hinduism #maithon #sreetijvlogs #templevlog #devotional #hindumandir #indiantemple #mandir #tajmahal #rammandir #rammandirayodhya #jharkhandtourism #dhanbadkavlog #rahasya #indiantempl #indiantemplevlog #purijagannath #jaganathtemple #suryamandir #shivmandir #dharmiksthal #trending #temple #sprituality #dhanbad #jharkhand #kalipuja #kalimandir #nayadangakalimandir