У нас вы можете посмотреть бесплатно Udaipur Royal Family War: Laksyaraj-Vishwaraj में छिड़ा घमासान, किसमें कितना दम? किसे मिलेगी गद्दी? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Udaipur Royal Family War: Laksyaraj-Vishwaraj में छिड़ा भारी घमासान, किसमें कितना 'दम' ? किसे मिलेगी 'गद्दी' ? उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में राजतिलक की रस्मों को लेकर छिड़ा विवाद थम गया है। परंपरानुसार राजतिलक की रस्म के तीसरे दिन बुधवार शाम करीब 6.30 बजे विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में धूणी दर्शन किए। उनके साथ सलूंबर के देवव्रत सिंह रावत, बड़ी सादड़ी राज राणा घनश्याम सिंह, शिवरती महाराज राघवराज सिंह और आमेट राव जयवर्धन सिंह धूणी दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। धूणी दर्शन के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ खुली जीप में समर्थकों के साथ समोर बाग पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों ने आतिशबाजी की और नारे लगाए। इधर लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि केवल एक व्यक्ति के घमंड और गुरूर की वजह से जनता परेशान हो रही थी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हिंसा के प्रशंसक हम भी नहीं है, लेकिन नपुंसक भी नहीं हैं। बुधवार सुबह विश्वराज सिंह ने राजतिलक की रस्म के 48 घंटे बाद मेवाड़ के शासक देवता एकलिंगजी के दर्शन किए। इसके बाद हुई शोक भंग की रस्म में उन्हें रंगीन पगड़ी पहनाई गई। विश्वराज सिंह के निवास पर परिवार के शोक भंग की रस्म को निभाई गई। वहीं, शाम को उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया- मुख्यमंत्री के मैसेज के बाद विश्वराज को धूणी दर्शन करवाने का फैसला हुआ। कुर्क प्रॉपर्टी पर सिटी पैलेस के जवाब के बाद निर्णय होगा। पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा- मैं सरकार और प्रशासन का शुक्रिया करना चाहता हूं। हर एक व्यक्ति से लेकर सरकार के लोगों को कहना चाहता हूं कि उन्होंने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखा। गुंडागर्दी का माहौल नहीं बनने दिया। एक व्यक्ति विशेष के घमंड और गुरूर की वजह से जनता परेशान हो रही थी। अब पूरा शहर दोबारा शांतिपूर्ण माहौल में वापसी कर रहा है। लक्ष्यराज ने कहा- पूरे मामले में अहम भूमिका रही इज्जत की, अहम भूमिका रही कदर की। पहले दिन से यही कह रहे हैं कि हजारों लोगों को लेकर दरवाजे पर खड़े हो जाओ और घुस जाओ। प्रशासन के लोगों ने बड़े ही संयम का काम किया। एक बात सभी को समझनी पड़ेगी कि बेवजह हिंसा के प्रशंसक हम भी नहीं हैं, पर समझ ले दुनिया नपुंसक नहीं हैं। #RajasthanLatestNews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #udaipurroyalfamily #udaipur #udaipurnews #RPT0114 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak