У нас вы можете посмотреть бесплатно जिलों की खबरे или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
१- राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने धरना स्थल में रक्तदान कर अनोखा प्रदर्शन किया है और अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। यहां करीब सौ कर्मचारियों ने रक्तदान किया। 2- जांजगीर-चाम्पा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य तेजी से चल रहा है. जिले के 129 केंद्र में अब तक 2 लाख 58 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है और 1 लाख 45 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। किसानों को 72 घण्टे में धान की राशि खाते में भेजी जा रही है, वहीं अब तक जिले के किसानों को 611 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। 3- साइबर ठगी के खिलाफ बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगरनार थाना क्षेत्र में दर्ज 20 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4- जांजगीर-चाम्पा के विधायक ब्यास कश्यप ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को खून देकर उसकी जान बचाई है। विधायक अब तक 15 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका ब्लड ग्रुप ए-निगेटिव है।