У нас вы можете посмотреть бесплатно Decode: सिडनी में हुए हमले का विश्लेषण | Sydney Bondi Beach Attack | Shooting | Sudhir Chaudhary или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Decode: Australia के Sydney में रविवार यानी 14 दिसंबर को पहलगाम जैसा एक भयानक आतंकवादी हमला हुआ है। जिसमें 2 आतंकवादियों ने सरेआम अपनी बंदूक से Sydney के Bondi Beach पर मौजूद लोगों पर 10 मिनट तक अंधाधुंध गोलियां चलाईं। और ये आतंकवादी हमला बाप और बेटे ने मिलकर किया है। पहला आतंकवादी 50 साल का साजिद अकरम है और दूसरा आतंकवादी उसका अपना 24 वर्ष का बेटा नवीद अकरम है। और इन दोनों आतंकवादियों ने मिलकर 15 लोगों की जान ले ली, जिसमें 10 साल की एक बच्ची भी शामिल है। और 42 लोग घायल हुए हैं। इस हमले के दौरान पुलिस की गोलियों से एक आतंकवादी मारा गया। इन आतंकवादियों की गाड़ी में पुलिस को 2 बम मिले और आतंकवादी संगठन Islamic State के झंडे भी मिले हैं। 22 अप्रैल को जिस तरह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर हिंदुओं को गोलियां मारी गईं, उनको निशाना बनाया गया, वैसा ही Australia में यहूदियों के साथ हुआ है। जब Sydney में ये हमला हुआ, उस समय Bondi Beach पर यहूदी समुदाय के करीब एक हजार लोग मौजूद थे। जिन्हें निशाना बनाकर इन दोनों आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। उस समय Bondi Beach पर Australia का यहूदी समुदाय अपना एक त्योहार मना रहा था, जिसका नाम है- हनुक्का(Hanukah)। ये हमारे देश के त्योहार दीवाली की तरह... उम्मीद, आस्था और रोशनी का प्रतीक माना जाता है। लेकिन जिस दिन Sydney में रोशनी का जश्न मनाया जा रहा था, उसी दिन इस हमले से वहां आतंकवाद का अंधेरा फैल गया। 14 दिसंबर को Australia में शाम को ये हमला हुआ। तब आतंकवादी साजिद अकरम और नवीद अकरम Bondi Beach पर एक ऊंचे Foot-Bridge पर अपनी Rifles लेकर पहुंचे। और फायरिंग शुरु कर दी। ऊंचे Foot-Bridge की वजह से वो समुद्र के किनारे दूर तक देख पा रहे थे। इन दो तस्वीरों में देखिए- हमले के पहले वहां यहूदी समुदाय किस तरह से जश्न मना रहा था और जैसे ही हमला हुआ, वहां भगदड़ मच गई। तब वहां मौजूद लोगों को ये समझ नहीं आ रहा था कि फायरिंग कहां से हो रही है, और बचने के लिए वो किस दिशा में भागें। Australia की गिनती उन देशों में की जाती है जो अब तक आतंकवादी हमलों से दूर रहा है। Sydney पर ये हमला Australia के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है। इससे पहले वहां वर्ष 2014 में एक आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी। वहां नस्लभेद और अप्रवासियों के खिलाफ हिंसा और Hate Crimes होते रहे हैं। लेकिन वहां कभी भी भारत का 26/11 या अमेरिका का 9/11 जैसा कोई बड़ा और भीषण आतंकवादी हमला नहीं हुआ था। इसलिए Bondi Beach का हमला सिर्फ एक आतंकी घटना नहीं, बल्कि Australia के लिए एक चेतावनी है कि- वो भी आतंकवाद से दूर नहीं है। Australia के प्रधानमंत्री ANTHONY ALBANESE ने इसे अपने देश के इतिहास का एक काला दिन बताया है। #Decode #SydneyBondiBeachAttack #SudhirChaudhary #SydneyBeachShooting #SydneyShooting #Australia #Jewish #Decode #DecodeWithSudhirChaudhary #SudhirChaudhary #DDNewsHindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has established a reputation for delivering balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news, go to: / ddnews Follow DD News on social media: ► WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaJ8... ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Facebook: / ddnews ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in