У нас вы можете посмотреть бесплатно अथ राग आसावरी | Ath Raag Aasavari | Amargranth Sahib by Sant Rampal Ji Maharaj или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अथ राग आसावरी | Ath Raag Aasavari | Amargranth Sahib by Sant Rampal Ji Maharaj __________ मन तूं चल रे सुख के सागर। जहां शब्द सिंधु रत्नागर।। टेक।। कोटि जन्म तुझे भ्रमत हो गये, कुछ नहीं हाथ लग्या रे। कूकर शूकर खर भया बौरे, कऊआ हंस बुगा रे।।1।। कोटि जन्म तू राजा कीन्हा, मिटी न मन की आशा। भिक्षुक हो कर दर दर हांड्या, मिल्या न निर्गुण रासा।।2।। इन्द्र कुबेर ईश की पदवी, ब्रह्मा बरुण धर्मराया। विष्णुनाथ के पुर कूँ पौंहच्या, बहुर अपूठा आया।।3।। असंख जन्म तुझे मरतें हो गये, जीवत क्यों न मरै रे। द्वादश दर मध्य महल मठ बौरे, बहुर न देह धरै रे।।4।। दोजिख भिस्त सबै तैं देखे, राज पाट के रसिया। त्रिलोकी से तृप्त नांहीं, यौह मन भोगी खसिया।।5।। सतगुरु मिलैं तो इच्छा मेटैं, पद मिल पदह समाना। चल हंसा उस लोक पठाऊँ, जहां आदि अमर अस्थाना।।6।। चार मुक्ति जहां चंपी कर हैं, माया होय रही दासी। दास गरीब अभय पद परसै, मिले राम अविनाशी।।7।।1।। ____ मन तूं सुख के सागर बस रे। और न ऐसा यश रे।। टेक।। सर्व सोने की लंका होती, रावण से रणधीरं। एक पलक में राज बिराजी, यम के परे जंजीरं।।1।। उदय अस्त बीच चक्र चलैं थे, ऐसी जन ठकुराई। चुणक ऋषीश्वर कल्प करी, जहां खोज न पाया राई।।2।। दुर्योधन से राजा होते, संग इकोतर भाई। ग्यारह अक्षौणी संग चलैं थी, देही गीध ना खाई।।3।। साठ हजार सघड़ के होते, कपिल मुनीश्वर खाये। एकै पुत्र उतानपाद कै, देवता पद पाये।।4।। राम नाम प्रह्लाद पढै़ं थे, हिरणाकुश नहीं भाये। नरसिंघ रूप धरे नारायण, खंभ फाड़ कर आये।।5।। नामदेव नाम निरंजन राते, जा की छान छिवाई। एक पलक में देवल फेर्या, मृतक गऊ जिवाई।।6।। काशीपुरी कबीरा होते, ताहि लखौ रे भाई। आप केशो बनजारा बनकर उतर्या, नौ लख बालद आई।।7।। कनक जनेऊ कंध दिखाया, भक्ति करी रैदासा। दास गरीब कौन गति पावै, मगहर मुक्ति बिलासा।।8।।2।।... ______________________ अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: https://jagatgururampalji.org ________________________________________ संत रामपाल जी महाराज से नाम दीक्षा प्राप्त करने के लिए या अपने नजदीकी नामदीक्षा केंद्र का पता करने के लिए हमे +91 82228 80541 नंबर पर कॉल करें | ________________________________________ For more videos Follow Us On Social Media Facebook : / satlokashram Twitter : / satlokchannel Youtube : / satlokashram Instagram : / satlokashram001 Website : http://supremegod.org Website SA NEWS : https://sanews.in Watch Interviews:- / satruestoryofficial