У нас вы можете посмотреть бесплатно सच्चाई की तलाश में [The Quest for Truth] | DW Documentary हिन्दी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
05.05.2017 - "दुनिया की खोज – ईसाई धर्मसुधार के 500 वर्ष" का दूसरा भाग, 16वीं सदी और डिजिटल युग में सत्य की वर्तमान खोज के बीच के संबंधों को तलाशने की कोशिश करता है. 16 वीं सदी में, पहले अखबार के प्रकाशन से लेकर नए ग्रहों की खोज तक, काफी वैज्ञानिक प्रगति और आविष्कारों की ललक देखी गई थी. दुनिया में उस समय आध्यात्म और तकनीक का बोलबाला था. जनसंचार माध्यम का पहला संस्करण 17वीं सदी में आया था, और लगभग उसी समय व्यापार सचमुच में वैश्विक बन गया. "दुनिया की खोज" की दूसरी कड़ी में हम मिलेंगे, योहान कारोलुस से, जिन्होंने अखबार का आविष्कार किया था, प्रसिद्ध खगोलशास्त्री जोहानेस केपलर से और कारोबारी अन्ना फेल्टमंस से, जिन पर जादू टोना का आरोप लगाया गया था. ग्रहों की गति के जोहानेस केपलर के नियमों ने, जिन में यह सिद्धांत भी शामिल है कि ग्रह, अण्डाकार कक्षाओं में सूर्य के चारों ओर घूमते हैं, दुनिया में हमारे स्थान के बारे में हमारी समझ में क्रांति ला दी. आधुनिक विज्ञान का जन्म हुआ. लेकिन जादूटोने का आरोप लगाकर अभी भी महिलाओं को जला कर मारा जा रहा था. "दुनिया की खोज" की इस कड़ी में हम आधुनिक दुनिया के जन्म का पता लगाएंगे और पूछेंगे कि अर्थ और सच्चाई की खोज में हमने कितना सफर तय किया है. हमारे ऐतिहासिक मुख्य पात्रों के साथ साथ हम एक युवा पत्रकार पाउलीने टिलमन से भी बात करेंगे, जिन्होंने लम्बे लेखों वाली रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने और मीडिया में महिलाओं की आवाज को जगह देने के लिए एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म बनाया है. हम बर्न में रहने वाली एक खगोल विज्ञानी, कारोलीने डॉर्न से भी मिलेंगे, जो एक्सोप्लैनेट पर शोध करती हैं. #DWDocumentaryहिन्दी #DWहिन्दी #ईसाई #धर्मसुधार ------------------------------------------------ अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए. विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: / dwhindi और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G