У нас вы можете посмотреть бесплатно CHHINDWARA LIVE। CHHINDWARA NEWS | EMS TV 09-Oct-2025 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल मंगलवार रात नागपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने पीडि़त बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया जिसके बाद वे छिंदवाड़ा पहुंचे जहां पर बुधवार सुबह फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने आईएमए को उनकी अनिनिश्चतकालीन हड़ताल को समाप्त करने के विषय पर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री ने आईएमए एसोसिएशन से कहा कि यह समय हड़ताल का नहीं है बल्कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्य करने का है। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मीडिया से चर्चा की जिसमें उन्होंने कहा कि जहरीले सिरप मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कोल्ड्रिफ कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए छिंदवाड़ा से पुलिस की टीम चेन्नई और कोचिपुरम रवाना हो गई है।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जहरीले सिरप से हुई बच्चो की मौतों के प्रभावित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्री शुक्ल ने सिविल अस्पताल परासिया का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जहरीले कफ सिरप की वजह से हुई बच्चों की मौतों के बाद कांग्रेस ने बुधवार को जुन्नारदेव में सरकार और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार इसमें शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा मप्र को बच्चों का कब्रिस्तान बनाना चाहती है। पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिंघार ने सरकार और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री है? प्रदेश के भीतर दवाइयों के वितरण की अनुमति किसने दी? पूर्व में जिन बच्चों को सिरप दिया गया उनकी जांच के आदेश सरकार ने अभी तक क्यों नहीं दिए। ताज़ा खबरें, तुरंत अपडेट्स — सिर्फ EMS TV पर सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं। #chhindwaralive #CHHINDWARA #MPNEWS #HINDINEWS @BJP4CHHINDWARA #congress #bjp #news #collector #Chhindwara #ExploreChhindwara #ChhindwaraDiaries #ChhindwaraVibes #ChhindwaraLife #IncredibleChhindwaraTourism & Culture #ChhindwaraTourism #HiddenChhindwara #ChhindwaraHeritage #ChhindwaraCulture #ChhindwaraNature #ChhindwaraBuzz #ChhindwaraEvents #WeLoveChhindwara #ChhindwaraUpdate EMS TV Platforms link :- Subscribe Our Channel : / emstvindia . / @emstvbhopal Visit our Website : https://emstv.in Like us on Facebook : / emstvbhopal Follow us on X : https://x.com/EmstvI Follow us on Instagram : / emstvmp