У нас вы можете посмотреть бесплатно जनसुराजियों ने एसडीएम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जनसुराजियों ने एसडीएम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला। पश्चिम चंपारण/बेतिया। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने सतरंगिया चबतुरा हरी वाटिका पोखरा से आक्रोश मार्च निकाल कर सदर अंचल मुख्यालय पर एसडीएम तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। वहीं जनसुराज के वरिष्ठ नेता रविंदर सिंह बौद्ध ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव में जाने से जिला प्रशासन ने रोक दिया इसके खिलाफ बेतिया सदर अंचल मुख्यालय में आक्रोश मार्च निकाल कर एसडीएम तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। आगे उन्होंने कहा जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने के लिए उनके आंदोलन को और धारदार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एक जूट हो। इस दौरान पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण के जोनल प्रभारी रश्मि राव ने कही कि बिहार में अफसरशाही हावी हैं। जिस तरह हमारे आदरणीय नेता प्रशांत किशोर जी को नालंदा जिला के गांव में जाने के लिए रोका गया इससे यह दर्शाता है कि बिहार में अफसरशाही का राज है और आम जनता को कोई पूछने वाला तक नहीं है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम ठाकुर, अर्चना बला, कुंदन पांडे, जोगिंदर राम, कोदो हवाई, मनंजय कुमार पटेल, अवनीश कुमार नीरज, धीरज तिवारी शामिल रहे।