У нас вы можете посмотреть бесплатно बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आदर्श चौरसिया सभा ने किया सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत के उपरांत बिहार प्रदेश आदर्श चौरसिया सभा द्वारा सम्मान समारोह सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव एवं दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर संजीव चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौरसिया समाज की आबादी काफी अधिक होने के बावजूद उसे राजनीतिक प्रतिनिधित्व और भागीदारी अपेक्षित स्तर पर नहीं मिल पा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पान की खेती से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि चौरसिया समाज का पारंपरिक व्यवसाय पान की खेती एवं उसका व्यवसाय है, जिसे संरक्षण और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इसके लिए राज्य में पान विकास बोर्ड के गठन एवं किसानों को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पान मंडी स्थापित करने की मांग की गई। सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्य सलाहकार चौरसिया इंजीनियर आर. के. प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि चौरसिया समाज को अक्सर अत्यंत पिछड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे में समाज को जागरूक करने, संगठित करने एवं सामाजिक- राजनीतिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष चौरसिया डॉक्टर एन. पी. प्रियदर्शी, चौरसिया इंजीनियर रामनरेश कुमार, नवादा से रंजीत चौरसिया, आलोक चौरसिया, डॉक्टर ओम प्रकाश चौरसिया, पूर्व एमएलसी रामचंद्र भारती, महामंत्री पवन कुमार चौरसिया, रामप्रकाश चौरसिया बेगूसराय, गुरुदेव प्रसाद गुप्ता मुंगेर, वैशाली जिलाध्यक्ष इंजीनियर आनंद कुमार चौरसिया, कुमारी वीणा चौरसिया, कार्यालय सचिव अर्जुन कुमार चौरसिया, खगौल से अशोक नागवंशी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग बिहार के सभी जिलों से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन हाजीपुर के संजीव कुमार चौरसिया एवं चौरसिया राजू पेंटर के द्वारा किया गया। समारोह का समापन समाज के सर्वांगीण विकास, राजनीतिक सशक्तिकरण और पारंपरिक व्यवसायों को संरक्षण देने के संकल्प के साथ किया गया।