У нас вы можете посмотреть бесплатно आर्या तड़पते हुए कहता है कि अनु प्लीज, तुम अभी इसी वक़्त मेरे कैबिन से चली जाओ | Amit Rajput | tatk или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आर्या तड़पते हुए कहता है कि अनु प्लीज, तुम अभी इसी वक़्त मेरे कैबिन से चली जाओ | Amit Rajput | tatk दोस्तों, 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में अब आप अपनी कुर्सी की पेटियां बांध लीजिये क्योंकि कहानी अब पूरी तरह से एक ऐसे इमोशनल और दर्दनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां प्यार करने वाले दो दिल एक-दूसरे की भलाई के लिए अलग होने का फैसला कर रहे हैं। जी हाँ, आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि आर्या अपने दिल पर पत्थर रखकर एक बहुत बड़ा फैसला लेता है और साफ-साफ शब्दों में अनु को उसके नए जीवन के लिए इजाजत दे देता है। आर्या अनु की आँखों में आँखें डालकर कहता है कि, "अनु, अगर तुमने अपने लिए और अपने परिवार की खुशी के लिए डॉक्टर मोहित को चुन लिया है, तो मैं अब तुम्हारे रास्ते का कांटा नहीं बनूंगा। बल्कि मैं वादा करता हूँ कि मैं तुम्हारा साथ दूंगा और तुम्हें हर मुसीबत से बचाऊंगा।" लेकिन यह कहते हुए आर्या का गला भर आता है और उसकी इन बातों को सुनकर अनु खुद को रोक नहीं पाती और उसकी आँखों से आंसुओं की धारा बह निकलती है। माहौल इतना भारी हो जाता है कि आर्या को डर लगने लगता है कि कहीं उसका सब्र टूट न जाए, इसलिए वो तुरंत अनु को अपने कैबिन से जाने का आदेश दे देता है। आर्या तड़पते हुए कहता है कि, "अनु प्लीज, तुम अभी इसी वक़्त मेरे कैबिन से चली जाओ क्योंकि जब तक तुम मेरे सामने खड़ी रहोगी, मैं खुद को कमजोर महसूस करता रहूंगा और मुझे डर है कि कहीं मेरा इरादा बदल न जाए और मैं तुम्हें जाने ही ना दूं। इसलिए मेरे सबर का इम्तेहान मत लो और मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो।" जिसके बाद अनु भारी मन से और भीगी पलकों के साथ आर्या से मुंह मोड़कर वहां से धीरे-धीरे जाने लगती है और पीछे आर्या भी अपने आंसुओं को छिपाने की कोशिश करता है। और इन दोनों के टूटे हुए रिश्ते को देखकर अगर किसी को सबसे ज्यादा सुकून मिलता है, तो वो है मीरा। जी हाँ, मीरा दूर से यह सब देख रही होती है और मन ही मन जश्न मनाती है कि आखिरकार उसका बरसों पुराना सपना पूरा हो गया और अनु-आर्या अलग हो गए। अब मीरा इस मौके को बिल्कुल नहीं गवाना चाहती। वो तुरंत मौके का फायदा उठाने के लिए आर्या के पास जाएगी और एक झूठे दोस्त की तरह उसे सिंपैथी देगी और उसे इमोशनली अपने करीब लाने की कोशिश करेगी, ताकि आर्या का ध्यान अनु से हटकर उस पर आ जाए। लेकिन मीरा बहुत शातिर है, वो जानती है कि आर्या का प्यार इतनी जल्दी खत्म नहीं होगा और वो कभी भी अपना फैसला बदल सकता है। इसलिए रिस्क न लेते हुए मीरा ने अब एक नया प्लान बनाया है कि वो अब अनु के माता-पिता यानी गोपाल और पुष्पा जी का पूरा साथ देगी और खुद आगे बढ़कर अनु और डॉक्टर मोहित की शादी की रस्मों को जल्द से जल्द पूरा करवाएगी, ताकि अनु हमेशा के लिए इस घर और आर्या की जिंदगी से दूर हो जाए। तो दोस्तों, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मीरा की ये चाल कामयाब होगी या आर्या का प्यार फिर कोई चमत्कार करेगा? आपको क्या लगता है, कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपने अभी तक सब्सक्राइब नहीं किया है, तो देर किस बात की? जल्दी से चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि ऐसी ही गरमा-गरम अपडेट्स आपको सबसे पहले मिलती रहें!