У нас вы можете посмотреть бесплатно ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस की छात्रा ने किया सुसाइड или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस सेकंड वर्ष की छात्रा ज्योति ने गर्ल्स हॉस्टल मंडेला में आज तकरीबन 7:00 बजे के आसपास अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और एक सुसाइड नोट छोड़ गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी उनके साथ रह रहे स्टूडेंट को मिली फॉरेन स्टूडेंटों ने इस घटना की जानकारी हॉस्टल के प्रशासन को दी जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी फौरन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस पूरी घटना की जांच करने में जुट गई है । ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में आज ज्योति नाम की बीडीएस की 2nd वर्ष की छात्रा ने मंडेला गर्ल्स हॉस्टल के 12th फ्लोर पर अपने कमरे में सुसाइड कर लिया ज्योति की डेड बॉडी के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपने दो प्रोफेसर पर और मैनेजमेंट के ऊपर मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है और लंबे समय से मेंटल स्ट्रेस देने का आरोप लगाया है पुलिस ने यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है छात्रों के ऊपर मेंटली प्रेशर डाला जाता है और ज्योति के ऊपर एक फेक साइन करने का आरोप लगाया गया था जिसके चलते वह काफी परेशान चल रही थी छात्रों ने पुलिस पर भी लापरवाही करने का आरोप लगाया है जिसके चलते छात्र और पुलिस के बीच नोक झोक हो गई और छात्रों ने जमकर हंगामा किया पुलिस ने छात्रों को समझा बूझकर शांत किया।