У нас вы можете посмотреть бесплатно देवनगरी के देवदर्शन पार्ट - 700 भटाना के पास कपासिया (गुजरात) के श्री शिवगिरी जी बापू की अमरकथा सुने или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
देवनगरी के देवदर्शन पार्ट - 700 " भटाना के पास कपासिया ( गुजरात ) के श्री शिवगिरी जी बापू की अमरकथा सुनकर आप धन्य हो जायेंगे " यह भूमि , सिद्धों , संतों , योगियों , तपस्वियों , महात्माओं , महापुरुषों , आध्यात्म के पिपासुओं और सनातनियों की है । यहां गाय चराते चराते अनेक गौभक्त संतसिरोमणी बन गये । आज हम आपको ऐसे संत के दर्शन करवायेंगे जिन्होंने सनातन संस्कृति के लिए जीवनभर कार्य किये । श्री श्री 1008 बापू श्री शिवगिरी जी महाराज ने कपासिया ( हमीरगढ़ तालुका गुजरात ) मे भजन किया । कपासिया सिरोही सीमा के अंतिम गांव भटाना से तीन किलोमीटर दूर है । यहां जयराज पर्वत है । बापू के भक्तों की संख्या अनगिनत है जो बापू के बताए मार्ग पर चलते हैं । बापू श्री श्री 1008 श्री शिवगिरी जी महाराज ने अनेकानेक प्राचीन मंदिरों के जिर्णोद्धार करवाएं , अनेक स्थानों पर नये मंदिरों की प्रतिष्ठा करवाई । बापू जानते थे कि मंदिर समाज के प्राण हैं जहां से उर्जा मिलती है और बिना मंदिरों के हमारा जीवन प्राणहीन हो जाता है । कपासिया मे बापू ने श्री हनुमानजी महाराज की प्राचीन प्रतिमा की प्रतिष्ठा करवाई । जो प्रतिमा पास के किसी गाँव कोटडा ( खेडा ) से लाई थी जो गाँव खंडहर हो गया था । बापू का यहा चैतन्य धूणा है , यहा महादेव जी का भी मंदिर है और यहां बापू की समाधी भी है । बापू ने 20 अक्टूबर 1995 को यह साधन रुपी नश्वर शरीर का त्याग कर दिया था । कहते हैं बापू की जन्मभूमि जोधपुर के पास पचपदरा गांव थी और उनका जन्म गौमाता की सेवा करनेवाले देवासी समाज मे हुआ था जहां गौमाता की सेवा के संस्कार और गौकृपा विरासत मे मिलती है । अनेक साधुसंतों का जन्म देवासी समाज मे ही हुआ है । आज कपासिया गांव का नाम शिवनगर हो गया ये बापू के प्रति भक्तों आस्था की पराकाष्ठा है । यहां हर ग्यारस को मेला भरता है जिसमें साधुसंतों और भक्तों की भीड़ होती है और दीपावली से चार दिन पहले वार्षिक मेले मे तो हजारों हजारों भक्त दूर दूर से पहुंचते हैं । बापू के दर्शन के साथ #Sirohi Temples ने 700 एपिसोड पूरे कर लिए । हम इस चैनल के माध्यम से हमारी देवसंस्कृति की बात करते हैं , देवालयों शिवालयों जिनालयों मंदिरों गौशालाओं तीर्थस्थलों संतों सिद्धों के दर्शन करवाते हैं । एक और सिद्ध पुरुष की कहानी देखिए इस लिंक पर - • देवनगरी के देवदर्शन पार्ट - 699 सिरोही जिल... आप देखते रहें देवनगरी के देवदर्शन एक अनंत की यात्रा और यात्रा से जुडने के लिए चैनल को Subscribe करें , Share करें । राजेन्द्र सिंह नरुका 'आनंद ' #Sirohi Temples