У нас вы можете посмотреть бесплатно दमोह- गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार MP NEWS NETWORK DAMOH или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
दमोह में टंडन बगीचा के समीप दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया . आरोपियों के कब्जे से हत्या के समय उपयोग की गई बाइक बरामद की है.आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद रिवाल्वर तथा मोबाइल कोपरा नदी में फेंक दिया था . जिसकी वजह से मोबाइल तथा रिवाल्वर बरामद नहीं हो सकी . तीनों आरोपियों को कोतवाली थाना प्रभारी आरके गौतम ने न्यायालय में पेश किया . जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया . थाना प्रभारी आरके गौतम ने बताया है कि आरोपी राम मनोहर और शंभू उपाध्याय पिता श्याम सुंदर उपाध्याय ने अपने बेटे ओम उपाध्याय तथा भतीजे अजीत उपाध्याय के साथ मिलकर 11 जून को टंडन बगीचा क्षेत्र में मुन्ना उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी थी . दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रही थे . जिन पर हत्या सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था . आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल ने 6000 रुपयों का इनाम भी घोषित किया था . लंबे समय से आरोपियों की तलाश की जा रही थी . लेकिन जब आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाया गया तो तीनों आरोपी शुक्रवार सुबह कोतवाली में पेश हुए . जिन्हें पेश होने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया . जहां से उन्हें जेल भेजा गया .