У нас вы можете посмотреть бесплатно Delhi के Mangolpuri में आपसी रंजिश में युवक की डंडों व चाकुओं से हमला कर हत्या | Delhi | Hamwatan TV или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#HamwatanTV #CrimeNews #MurderMystery #Mangolpuri #MangolpuriMurder #DCPOuter #OuterDistrict #DelhiPolice #DeadBodyFound #PolicePublicMeeting DelhiNews#HindiNews #Murder # MangolpuriMurder कोरोना महामारी और लॉक डाउन में भी देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम थमने का नाम नही ले रहा है। और दिल्ली में लगे लॉक डाउन के दौरान भी हत्या, लूट, चोरी जैसी वारदातें लगातार हो रही हैं ताज़ा घटना दिल्ली के बाहरी जिला अंतर्गत राजपार्क थाना इलाके के मंगोलपूरी S ब्लॉक की है जहाँ शनिवार रात को पार्क के बैठे एक युवक की दर्जनभर हमलावरों ने डंडो और चाकू मारकर हत्या कर दी। चश्मदीद के अनुसार मृतक युवक अपने घर ले पास बने एक पार्क में बैठा था कि तभी वहाँ अचानक से करीब दर्जनभर हमलावर हाथो में डंडे लेकर आये जिन्हें देखकर वहाँ पार्क में अफरा तफरी मच गई, और वहाँ बैठे लोगो ने सोचा कि लॉक डाउन के चलते पुलिस यहां आयी है। और इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते उन हमलवारों ने पार्क के बैठे एक युवक पर ताबडतोड हमला कर दिया और उसे चाकू मारकर मौके से फरार हो गए। मृतक को उंसके दोस्तो ने लहूलुहान हालात में पास के ही संजय गांधी अस्पताल में एडमिट कराया जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंगोलपूरी S ब्लॉक निवासी सुमित उर्फ सुम्मी 22 के रूप के हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि सुमित खाना खाकर घर के पास बने पार्क में टहलने आया था और जहां पर उंसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले कुछ लड़कों ने उसपर पार्क में डंडों और चाकूओं से हमला उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के मामा का कहना है कि हमलवारों से मृतक सुमित की काफी समय पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। और दोनो पक्षो में रंजिश चल रही थी। और आज दूर पक्ष ने सुमित की हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजपार्क थाना SHO अशोक कुमार अपनी टीम के साथ चंद मिनटों में ही मौके पर पहुँच गए और चश्मदीद समेत कई लोगो से पूछताछ की वहीं क्राइम टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकठ्ठा किये। अब इस हत्याकांड के बाद से ही मृतक सुमित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। और वो अब पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। बरहाल राजपार्क थाना पुलिस शक के आधार पर कई लोगो को डिटेन कर उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। और मौके के आसपास लगे दर्जनों कैमरो की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ततपरता के साथ गहनता से मामले की तफ्तीश में जुट गई है। और पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। साथ ही लोकल इनपुट और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली जा रही है ताकि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को दबोचा जा सके। For Brand Promotion and Business Query Contact :- +91 9654496541 Mail :- [email protected] [email protected] Subscribe for Latest News Update :- / @hamwatan_tv Connect With Facebook :- https://m.facebook.com/Hamwatan-TV-24...