У нас вы можете посмотреть бесплатно Ranchi के Rims में ब्लड संकट! मरीजों के परिजन घंटों इंतजार के बाद लौट रहे खाली हाथ или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में इन दिनों ब्लड बैंक की स्थिति चिंताजनक हो गई है। रिम्स ब्लड बैंक में खून की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिसके कारण मरीजों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभात खबर डिजिटल की टीम जब रिम्स ब्लड बैंक पहुंची तो वहां का दृश्य चौंकाने वाला था। ब्लड बैंक लगभग खाली पड़ा था और कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं। खून लेने पहुंचे कई परिजन घंटों इंतजार के बाद भी निराश होकर लौटते दिखे। कोई कैंसर मरीज के लिए खून लेने आया था तो कोई प्रसव के लिए भर्ती महिला के लिए। ब्लड बैंक की प्रभारी डॉक्टर सुषमा के मुताबिक हाल के दिनों में स्वैच्छिक रक्तदान और रक्तदान शिविर कम होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। अस्पताल प्रशासन मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आपूर्ति कम होने से परेशानी बढ़ गई है। प्रभात खबर डिजिटल अपने दर्शकों से अपील करता है कि आगे आएं और स्वैच्छिक रक्तदान करें, ताकि किसी जरूरतमंद मरीज को खून की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। #rimsranchi #bloodbankcrisis #ranchinews #jharkhandnews #bloodshortage #breakingnews #healthnews #hospitalnews #blooddonation #voluntaryblooddonation #indiahealthcare #rimsnews #ranchibreakingnews #jharkhandbreaking #medicalnews Produced by: Abhishek Anand Edited by: Arvind Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/ Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/de... Subscribe to our Channel: / prabhatkhabartv Like us on Facebook: / prabhat.khabar Follow us on Twitter: / prabhatkhabar Follow us on Instagram: / prabhat.khabar For Grievance related queries visit https://www.prabhatkhabar.com/grievance About The Company: वर्ष 1984 में स्थापित न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस लिमिटेड भारत के शीर्ष मीडिया एवं संचार समूहों में एक है. यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है. इसके फ्लैगशिप ब्रांड का नाम है प्रभात खबर. कंपनी मोबाइल और गांवों के लिए निकलने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र के जरिये इवेंट एवं आउटडोर, इंटरनेट, वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी देती है. प्रभात खबर महज एक समाचार पत्र नहीं है. यह लोगों की आवाज और आत्मा बन चुकी है. पत्रकारिता को समर्पित इस समाचार पत्र ने पत्रकारीय धर्म और उसके पारंपरिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. इस संस्थान ने सदैव पत्रकारिता के मूल्यों का पालन किया. आज के दिन में प्रभात खबर भारत के सबसे ज्यादा प्रसारित हिंदी समाचार पत्रों की लिस्ट में सातवें नंबर (IRS Q4 2012) पर है. पाठक संख्या की वृद्धि के मामले में देश के 10 सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार पत्रों में यह अखबार शीर्ष पर था. इस समाचार पत्र की संपादकीय टीम ने सुशासन और पाठक केंद्रित ऐसे विषयों को उठाया, जो आगे चलकर मुद्दा बन गया. प्रभात खबर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और कोलकाता में प्रकाशित और प्रसारित होता है.