У нас вы можете посмотреть бесплатно Ramgarh kaitha shiv mandir history |कैथा शिव मंदिर ! JHARKHAND или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
रामगढ़ राज परिवार के दलेर ¨सह ने बनवाया था कैथा शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा राष्ट्रीय धरोहर घोषित किए गए कैथा प्राचीन शिव मंदिर का इतिहास लगभग 350 साल पुराना है। कहा जाता है कि रामगढ़ राज परिवार के दलेर ¨सह ने इस गुफानुमा मंदिर को बनवाया था। रामगढ़ राज परिवार के दलेर ¨सह बहुत बड़े शिवभक्त थे। दलेर ¨सह का एक किला रामगढ़ में भी था, जो अभी राजागढ़ के रूप में माना जाता है। शिवभक्ति में हमेशा लीन रहने वाले दलेर ¨सह ने ही कैथा में इस गुफानुमा शिव मंदिर का निर्माण कराया था। कैथा में शिव मंदिर निर्माण के बाद उन्होंने पांडुलिपि में शिव महिमा पर एक पुस्तक भी लिखी थी। इसमें इस शिव मंदिर का जिक्र भी है। कहा जाता है कि कई कारणों से दलेर ¨सह की पुस्तक प्रकाशित नहीं हो सकी थी, लेकिन बनारस के किसी संग्रहालय में आज भी पुस्तक सुरक्षित है। ऐसा कहा जाता है कि 1670-71 के दशक में बने इस मंदिर की बनावट में स्थापत्य की अदभुत कला है। इस दो मंजिले मंदिर के बेलनकार गुंबद व उस काल के लखौरी ईंटों का प्रयोग व मंदिर का निर्माण अपने आप में अद्भुत कला है। मंदिर के पिछले हिस्से के एक कोने की दीवार में नीचे से ऊपर तक दरार पड़कर फट जाने के बाद भी मंदिर अभी तक सुरक्षित है। इससे इसकी मजबूती का सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है। मंदिर की बनावट को बारीकी से देखने से लगता है कि मंदिर के ऊपरी भाग में शिव मंदिर तो नीचे गुफानुमा फौजी पोस्ट था। मंदिर के नीचे भाग के चारो ओर छोड़े गए छोटे खिड़कीनुमा दीवार से तैनात राजा के सिपाही तीर-धनुष व अन्य हथियार के साथ तैनात रहते थे। कैथा मंदिर के निचले भाग से राजागढ़ दामोदर नदी के किनारे करीब तीन किमी तक सुरंग बनी थी। इसी सुरंग से होकर रामगढ़ राजा व उनका परिवार मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आता-जाता था। Music used : "Broken Piano " composed and produced by "Vivek Abhishek" Music link : • [No Copyright Music] Broken Piano | Horro... SUBSCRIBE us on YOUTUBE: • [No Copyright Music] Dark Horror Theme | ... Follow on Facebook: https://bit.ly/33RWRtP Follow on Instagram: https://bit.ly/2ImU2JV