У нас вы можете посмотреть бесплатно #drprabhakarji или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
महाकाली की आराधना से दूर होती है महामारी-डॉ प्रभाकर -दवा के साथ भक्ति मार्ग को अपनाना है जरूरी सुल्तानपुर।कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है।कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए हर तौर तरीकों पर केंद्र सरकार समेत राज्य सरकारें काम कर रही है।देश की अधिकांश जगहों पर पूरी तरह से पाबंदियां लागू है।कोरोनावायरस के रूप में यह महामारी देश भर के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। वही श्रीमदभागवत कथा व्यास डॉ प्रभाकर पाण्डेय जी महाराज ने देश को महामारी से छुटकारा दिलाने के लिए साधना व भक्ति मार्ग अपनाने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि दुर्गा सप्तशती के बाहरवें अध्याय के अडतीसवें मंत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि महाकाली ही महामारी का स्वरूप धारण करती है।यही नही भगवती महाकाली काल क्रम में कभी सृष्टि का पालन करती है तो संहारिणी का स्वरूप धारण कर लेती है। इसलिए कोरोना संकट की दशा में दुर्गा सप्तशती का न्यासादि विनियोग पूर्वक प्रथम चरित्र का पाठ करें जिससे हमारे देश मे फैली महामारी का विनाश हो सके। महाकाली की पूजा अर्चना से हमें दवा और आराधना दोनों का ही असर देखने को मिलेगा।डॉ प्रभाकर जी महाराज ने बताया कि हमे इस वैश्विक महामारी में दवा के साथ महाकाली की आराधना करना भी जरूरी है।देश के सभी लोगो को अपने अभिरुचि के अनुसार एक बार दुर्गा सप्तशती के बारहवें अध्याय महाकाली स्वरूप की पूजा स्मरण करते रहना चाहिए।जिससे हमें इस संकट से जल्द ही निजात मिल सके।