У нас вы можете посмотреть бесплатно कार, बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, कार सवार घायल । или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
कार, बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, कार सवार घायल मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रयागराज मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम लगभग 4 बजे के करीब कार सवार श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापस उड़ीसा जा रहे थे जैसे ही कोटहा गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क से लगे गढ्ढे में एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र तीरथ राज शुक्ला निवासी खरकौनी नैनी को गंभीर चोटें आई और कार में बैठे रंजन दफ्ता पुत्र स्वर्गीय शुभांशु दफ्ता उनकी पत्नी अंजना दफ्ता निवासी मकान नंबर बी 4 बेबलन गार्डेन 78 जयदुर्गा नगर थाना लक्ष्मी सागर भुवनेश्वर उड़ीसा सहित ड्राइवर को भी हल्की फुल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया। वही बाइक सवार को गंभीर चोट आने से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बाइक सवार मांडा के भारतगंज में किसी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत था।जो स्कूल से घर वापस जा रहा था। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा सभी घायलों सहित मृतक के परिवार वालो को सूचना दे दी गई है।