У нас вы можете посмотреть бесплатно सांसद के बेटे का बड़ा खेल, खुद पर चलवा दी गोली, UP News Lucknow MP Kaushal Kishore или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
लखनऊ : मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने मंगलवार देर रात खुद पर गोली चलवाई। साजिश के तहत विरोधियों को फंसाने के लिए आरोपित ने यह हरकत की थी। आयुष ने अपने साले आदर्श से खुद पर हमला करवाया। पुलिस ने घटना का राजफाश करते हुए आदर्श को गिरफ्तार कर लिया है। मड़ियांव थाने में आयुष और आदर्श के खिलाफ धोखाधड़ी व अपराधिक साजिश की एफआइआर दर्ज की गई है। उधर, ट्रामा सेंटर से आयुष बुधवार सुबह फरार हो गया। आयुष का मोबाइल फोन बंद है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुबग्गा में रहने वाले आयुष किशोर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे वह अपने साले आदर्श के साथ टहलने निकला था। आयुष ने कहा कि दूधमंडी के पीछे काले रंग की कार से आए कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी, जो बाएं हाथ और सीने को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। सीसी फुटेज में कोई भी हमलावर वहां से गुजरता नहीं दिखा। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि आयुष ने अपने कुछ व्यावसायिक साथियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए खुद पर हमला कराया था। संदेह होने पर पुलिस ने आदर्श से पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि आयुष के कहने पर उसने गोली मारी थी। सीसी फुटेज में आदर्श असलहा छिपाते कैद हो गया था। मूलरूप से बहराइच के हजूरपुर निवासी आदर्श ने पुलिस के सामने कबूल किया कि आयुष ने चार लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। आयुष ने आदर्श से कहा था कि वह उसे गोली मारे बाकि वह संभाल लेगा। पुलिस ने आदर्श के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद की है, जो आयुष ने उसे दी थी। इस मामले में आयुष के परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। इसके बाद मड़ियांव थाने में तैनात दारोगा राधेश्याम मौर्या ने आयुष और आदर्श के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की एफआइआर दर्ज कराई। दारोगा के मुताबिक आदर्श ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी थी। आयुष प्रापर्टी का काम करता है और उसका कुछ लोगों से लेनदेन का विवाद है। अस्पताल से निकल गया आयुष, फरार : आयुष को देर रात ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ देर रुकने के बाद बुधवार सुबह वह निकल गया। आयुष कहां गया, इसके बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि जैसे ही आयुष को पता चला कि उसकी साजिश बेनकाब हो गई है, वह ट्रामा सेंटर से फरार हो गया। फिलहाल इस संबंध में पुलिस अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, जिस असलहे से आयुष को गोली मारी गई, वह किसकी है और कहां से आई? इस सवाल का जवाब भी अभी सामने नहीं आया है। निष्पक्ष जांच कर हो कार्रवाई : बेटे पर हमले की सूचना मिलने के बाद सांसद कौशल किशोर पत्नी जयदेवी के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुष अपने पिता से अलग पत्नी के साथ दुबग्गा में रहता है। आयुष एक विवाहित महिला से शादी करना चाहता था। इसका विरोध करने पर आयुष उन लोगों से अलग रहने लगा। आयुष ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ महिला से शादी कर ली थी। सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी हो, पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे। facebook : / currentnews1807 instagram : / current_news_dainik twitter : / currentnews1807 website : https://www.currentnewsdainik.com/ #currentnewsdainik #currentnews kaushal kishore,bjp mp kaushal kishore,lucknow,lucknow news,mp kaushal kishore son,bjp mp kaushal kishor,kaushal kishore son,firing on mp kaushal kishor son,bjp mp kaushal kishore son,kaushal kishor,mp kaushal kishor,kaushal kishore son shot,ayush kishore,ayush kishore lucknow,kaushal kishore bjp mp,kaushal kishore sansad,kaushal kishore son dies,kaushal kishore’s son aayush kishore,kaushal kishore son news,kaushal kishore mp,lucknow firing,kaushal kishore son shot in lucknow,lucknow shootout