У нас вы можете посмотреть бесплатно RSTV Vishesh: शहीदी दिवस | Martyrs Day 2021 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भारतीय स्वाधीनता संघर्ष का इतिहास जितना पुराना है, क्रांतिकारी आंदोलन और बलिदानी परंपरा का इतिहास भी उतना ही पुराना है। क्रांतिकारी आंदोलन के साथ कई ऐसी घटनाएं जुड़ी हैं जो व्यक्तिगत पराक्रम और सामूहिक निर्णय की ऐतिहासिक मिसाल पेश करती है। अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराने का जज्बा लिए क्रांतिकारियों ने अपने अदम्य साहस और बलिदान से ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिला दीं। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ऐसे ही महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने देश के लिए न सिर्फ अपनी कुर्बानी दी बल्कि अपने विचारों और सोच से क्रांति के दर्शन को आगे भी बढ़ाया। अपने सीमित संसाधनों और सीमाओं के बावजूद इन महान क्रांतिकारियों ने गुलामी के दिनों में जनता पर बेइंतहा जुल्म ढहाने वाली बहरी ब्रिटिश हुकूमत के कानों में आवाज पहुंचाने के लिए सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने से भी गुरेज नहीं किया। 23 मार्च 1931 को भारत के इन तीनों वीर नौजवानों को एक साथ फांसी दे दी गई। पूरा देश उन वीर शहीदों की याद में शहीदी दिवस मनाता है। अपने इस खास कार्यक्रम में हम पलटेंगे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के उन पन्नों को जिनमे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के अमर बलिदान दर्ज है। Anchor – Balbir Singh Gulati Producer - Ritu Kumar Production – Ekta Mishra Graphics – Sudeep, Nirdesh Video Editor – Bikas, Chandan