У нас вы можете посмотреть бесплатно CHHINDWARA LIVE। CHHINDWARA NEWS | EMS TV 10-Oct-2025 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जहरीले कफ सिरप से हुई 21 बच्चों की मौत के मुख्य आरोपी रंगनाथन गोविंदन को शनिवार देर शाम परासिया कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान अदालत परिसर में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। पेशी के दौरान कुछ लोगो का आक्रोश साफ नजर आया लेकिन पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाल ली।आरोपी गोविंदन को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया। इससे पहले सुबह करीब 11 बजे SIT की विशेष टीम रंगनाथन को परासिया लेकर पहुंची थी जहां उसे पुलिस कस्टडी में रखा गया था। जिले के परासिया में जहरीले कफ सिरप से हुई 25 मासूमों की मौत के मामले ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। इसी मामले में गिरफ्तार श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन को जब परासिया कोर्ट में पेश किया गया, तो अधिवक्ता संघ ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि कोई भी वकील उसकी पैरवी नहीं करेगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने कहा कि जब एक कंपनी की लापरवाही से निर्दोष बच्चों की जान गई है, तो ऐसे आरोपी का बचाव करना नैतिक रूप से गलत है। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया और सभी अधिवक्ताओं को इसकी सूचना दी गई है। भाजपा का पार्षद दल शुक्रवार दोपहर निगम आयुक्त के समक्ष पहुंचा। जहां उन्होंने शहर में नाला गैंग के नाम पर चल रहे खेल से अवगत कराया। वहीं वार्डों में नियमित सफाई ना होने पर आयुक्त के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। पार्षद भरत घई ने आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल से शहर में नाला गैंग काम कर रही है। लेकिन नालों की स्थिति अब भी जैसी की तैसी बनी हुई है। नालों में अब भी गंदगी भरी पड़ी है। जिसकी वजह से नाले ओवरफ्लो होकर बह रहे है। जिसकी वजह से वार्डों में गंदगी फैल रही है। उन्होंने बताया है कि साल भर से नियमित नाला गैंग का भुगतान हो रहा है लेकिन यह गैंग केवल कागजों में ही दिखाई दे रही है। वास्तविकता में यह गैंग केवल पैसे निकालने के लिए बनाई गई है, कार्य के लिए नहीं। कोयलांचल में डॉक्टर द्वारा खिले जाने वाले जहरीले कफ सिरफ से हुई २५ बच्चों की मौत के मामले में आईएमए दवा लिखने वाले डॉक्टर का समर्थन कर रहा है। आईएमए ने अनिश्चितकालीन हड़ताल से समाप्त कर दी है लेकिन एसोसिएशन की संकेतिक हड़ताल जारी है। शुक्रवार को भी डॉक्टरों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। आईएमए के सदस्यों ने शुक्रवार को एक साथ होकर सरकार से डॉक्टर की रिहाई की मांग की है। ताज़ा खबरें, तुरंत अपडेट्स — सिर्फ EMS TV पर सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं। #chhindwaralive #CHHINDWARA #MPNEWS #HINDINEWS @BJP4CHHINDWARA #congress #bjp #news #collector #Chhindwara #ExploreChhindwara #ChhindwaraDiaries #ChhindwaraVibes #ChhindwaraLife #IncredibleChhindwaraTourism & Culture #ChhindwaraTourism #HiddenChhindwara #ChhindwaraHeritage #ChhindwaraCulture #ChhindwaraNature #ChhindwaraBuzz #ChhindwaraEvents #WeLoveChhindwara #ChhindwaraUpdate EMS TV Platforms link :- Subscribe Our Channel : / emstvindia . / @emstvbhopal Visit our Website : https://emstv.in Like us on Facebook : / emstvbhopal Follow us on X : https://x.com/EmstvI Follow us on Instagram : / emstvmp