У нас вы можете посмотреть бесплатно इंदौर में चूड़ीवाले के साथ मारपीट का मामला : हिंदू नाम रखकर बेच रहा था चूड़ी , तीन आरोपी गिफ्तार или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक चूड़ीवाले युवक के साथ हुई मारपीट की घटना के वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को भी इस मामले पर मंत्री से लेकर अधिकारी तक सफाई देते नजर आए। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, चूड़ी बेचने गए युवक ने अपना नाम हिंदू रखा था। उसके पास इसी तरह के दो फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। चूड़ी वाले युवक से मारपीट के मामले में इंदौर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी को ग्वालियर से पकड़ा गया है। पुलिस ने राकेश पवार, राजकुमार भटनागर और विवेक व्यास को गिरफ्तार किया है। घटना आपत्तिजनक, प्रदर्शन में पीएफआई का हाथ-कलेक्टर मारपीट की घटना को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि, इस तरह की घटना आपत्तिजनक है। जो माहौल बिगाडऩे का कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसडीपीआई और पीएफआई के लोगों का हाथ सामने आया है। इन घॉना पर इंटलीजेंस भी नजर रख रहा है। सेंट्रल कोतवाली थाने पर हुए प्रदर्शन में पीएफआई का हाथ सामने आया है। मामले की तह तक जाएंगे-मंत्री सिलावट वहीं मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है। इस पूरे मामले की तह तक जाया जाएगा। गौरतलब है कि गोविंद नगर में चूड़ी बेचने वाले तसलीम अली की सामूहिक पिटाई के बाद शहर में लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया था, हालांकि टीआई ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। सेंट्रल कोतवाली टीआई बीडी त्रिपाठी ने शांति व्यवस्था बिगाडऩे के मामले में अब्दुल रउफ निवासी जूनीं, मुमताज निवासी आजाद नगर समेत करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने अपनी शिकायत में बताया कि सभी भीड़ के साथ माहौल बिगाडऩे पहुंचे थे।