У нас вы можете посмотреть бесплатно मीनाक्षी शर्मा: अतीत भी दाग़दार, “जिसकी वजह से पति काट रहा है उम्रकैद, или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
“मीनाक्षी शर्मा: अतीत भी दाग़दार, “जिसकी वजह से पति काट रहा है उम्रकैद, जालौन के कुठौंद थाने से जुड़ा वो मामला, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है, अब उसमें बड़ा खुलासा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की संदिग्ध मौत के मामले में महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 5 दिसंबर की रात करीब 9 बजकर 15 मिनट, कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गम्भीर आरोप लगाए। परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, और अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना की रात सबसे पहले गोली चलने की सूचना भी महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा ने ही दी थी। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो सीसीटीवी फुटेज ने पूरी कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, महिला आरक्षी रात 9 बजकर 15 मिनट पर इंस्पेक्टर अरुण राय के कमरे में दाखिल होती है और महज 3 मिनट बाद 9 बजकर 18 मिनट पर बाहर निकलती नजर आती है। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई देती है, जिससे महिला आरक्षी की भूमिका और भी संदिग्ध हो गई। मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी की तहरीर पर महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया, और पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी शर्मा पहले भी गंभीर विवादों में रही है। जब यह बरेली में तैनात थी, तब इसके चलते 2 इंस्पेक्टर और 3 सिपाहियों को निलंबित किया गया था, यहां तक कि इसका पति भी इसी वजह से आज उम्रकैद की सज़ा काट रहा है। अब सवाल उठता है — क्या कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की मौत आत्महत्या थी, या फिर यह एक सुनियोजित हत्या? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है, और महिला आरक्षी से लगातार पूछताछ की जा रही है।