У нас вы можете посмотреть бесплатно 'सैलरी बंद, कंपनी बिक रही' | कर्मचारी राहत के लिए पहुंचे राहुल गांधी के पास | BIBCOL | Rahul Gandhi или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
'सैलरी बंद, कंपनी बिक रही' | कर्मचारी राहत के लिए पहुंचे राहुल गांधी के पास | BIBCOL | Rahul Gandhi सरकारी संस्थाओं का दमन और उनका निजीकरण आज NDA सरकार की सबसे बड़ी दुर्नीति और भारत के लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप बन गया है। अभी कुछ दिनों पहले जनसंसद में Bharat Immunologicals and Biologicals Corporation Limited (BIBCOL) के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात हुई। उन्होंने जो हालात बताए - वो सुनकर आप सिर्फ हैरान नहीं होंगे, स्तब्ध रह जाएंगे। इस सरकारी कंपनी के कर्मचारी सालों से वेतनहीन हैं। अपने घर का ख़र्च चलाने के लिए कर्ज़, उधार और मजबूरी पर उनका जीवन टिका हुआ है। ये वही BIBCOL है, भारत में वैक्सीन बनाने वाली एकमात्र सरकारी कंपनी, जिसने पोलियो जैसी भयंकर बीमारी के उन्मूलन में ऐतिहासिक योगदान दिया। सरकार को कम कीमत पर वैक्सीन उपलब्ध कराने और हर बच्चे तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका निर्णायक रही है। लेकिन 2017 तक मुनाफ़े में चल रही इस कंपनी को जानबूझकर, योजनाबद्ध तरीक़े से घाटे में बदल दिया गया। कारण साफ़ है: ताकि सरकारी कॉन्ट्रैक्ट निजी कंपनियों को सौंपे जा सकें निजी कंपनियां महंगे दाम पर वैक्सीन बेचकर भारी मुनाफ़ा कमाएं - और उसकी कीमत आपकी जेब से निकाली जाए और एक दिन BIBCOL को “नुकसान” के नाम पर बंद कर इसकी संपत्ति मुफ्त या सस्ते दामों में पूंजीपति मित्रों में बांट दी जाए जानकारी होनी चाहिए कि बुलंदशहर में स्थित इस कंपनी की ज़मीन और संपत्ति काफी महंगी है - खास कर जेवर एयरपोर्ट की घोषणा होने के बाद, उसके पास होने के कारण इसकी कीमत आसमान छू रही है। कर्मचारियों की आर्थिक पीड़ा सरकार से साझा की है। उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि कर्मचारियों का लंबित वेतन और बकाया जल्द दिया जाएगा। सरकारी संस्थानों को धीरे-धीरे खत्म करने की यह साज़िश बहुत गहरी है - और भारत के भविष्य के लिए बेहद नुकसानदेह। ये संस्थान जनता के हित के लिए बनाए गए थे - युवाओं को रोज़गार देने और आपको सस्ती, भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए। आज इन्हें ही बीमार बनाकर निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यह सिर्फ़ “निजीकरण” नहीं है - यह जनता की जेब पर हमला है, और भारत की आत्मा पर आघात। Description:- The Official Youtube Account of India's Most Vibrant Political Movement - The Indian National Congress. For more videos, subscribe to Congress Party channel: / indiacongress Follow Indian National Congress! Follow the Indian National Congress on Facebook: / indiannationalcongress Twitter: / incindia Instagram: / incindia YouTube: / indiacongress Follow Rahul Gandhi on YouTube: / rahulgandhi Facebook: / rahulgandhi Twitter: / rahulgandhi Instagram: / rahulgandhi