У нас вы можете посмотреть бесплатно Saksham Bharat: Shaping the Seas Indian Navy 2025 | 06 February, 2026 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
साल 2025। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री शक्ति एक नए आत्मविश्वास के साथ उभरती हुई दिखाई देती है। बड़े संयुक्त अभ्यास और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे वैश्विक संघर्ष से मिले अनुभवों के आधार पर भारतीय नौसेना ने अपने युद्ध सिद्धांतों और संचालन अवधारणाओं की गहन समीक्षा की। नई और उभरती तकनीकों को तेजी से अपनाने की नीति को भी अद्यतन किया गया। इसी प्रक्रिया के तहत नौसेना का प्रमुख वैचारिक दस्तावेज, भारतीय समुद्री सिद्धांत, को संशोधित कर सार्वजनिक रूप से जारी किया गया। यह दस्तावेज आने वाले सालों में नौसेना की सोच, तैयारी और संचालन की दिशा तय करता है। इन सभी प्रयासों के साथ भारतीय नौसेना खुद को एक ऐसी शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है जो हर परिस्थिति में युद्ध के लिए तैयार, भरोसेमंद, एकजुट और भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम है। जहाज निर्माण के क्षेत्र में भारत की यात्रा अपने आप में एक मजबूत कहानी है। अब तक देश में 177 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बी बनकर भारतीय नौसेना में शामिल हो चुकी हैं। यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय नौसेना देश के जहाज निर्माण उद्योग की रीढ़ बन चुकी है। वर्तमान में नौसेना के लिए निर्माणाधीन 52 युद्धपोत पूरी तरह भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 75 नए जहाजों और पनडुब्बी के ऑर्डर अंतिम स्वीकृति चरण में हैं। हथियार, सेंसर और अन्य उपकरण में अधिकतम स्वदेशीकरण पर लगातार जोर दिया जा रहा है, ताकि तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत किया जा सके। Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television. Follow us on: -Twitter: / sansad_tv -Insta: / sansad.tv -FB: / sansadtelevision -https://whatsapp.com/channel/0029VanO... -WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO... - / published Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/