У нас вы можете посмотреть бесплатно मेघालय पुलिस का शिकरावा गोली कांड 12 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज: नूँह पुलिस или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अदालत से प्राप्त ट्रांजिट रिमाण्ड के दौरान आरोपी को छुड़ाने का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी हथियार छिनने के प्रयास में 12 नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज। नूंह । जिले के थाना पिनंगवा क्षेत्र में मेघालय पुलिस की टीम से पुन्हाना अदालत से पेशी के बाद ट्रांजिट रिमाण्ड पर मेघालय लेकर जा रही मेघालय पुलिस से आरोपी राहुल निवासी वाजीदपुर को छुड़ाने का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी हथियार छिनने के प्रयास, पुलिस पार्टी पर हमला करने के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा एवं साथियों की सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुये की गई फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगने के मामलें में 12 नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । घायल युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है जहां उसका ईलाज किया जा रहा है । मामलें में मेघालय पुलिस के एक अधिकारी के बयान पर पिनंगवा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है । इस मामलें में आयोजित प्रैसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह आयुष यादव ने बताया कि मेघालय पुलिस के एक अधिकारी ने दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम एटीएम लूट के मामलें में गिरफ्तार आरोपी राहुल पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी वाजीदपुर को पुन्हाना अदालत से पेशी के बाद ट्रांजिट रिमाण्ड पर मेघालय लेकर जा रही थी । आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाते समय मंगलवार शाम को जब पुलिस टीम गांव सिकरावा के पास एच आर 93 डोंगा होटल के नजदीक पहुंची तो आरोपी ने वाहन रुकवाने की जिद की और अचानक स्टेयरिंग पकड़कर गाड़ी को पलटाने की कोशिश की, ताकि वह पुलिस हिरासत से भाग सके । इसी दौरान मौके पर 20-30 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं । भीड़ ने पुलिस वाहन को घेर लिया, पुलिस की गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की तथा पुलिस के साथ मारपीट कर पुलिस के हथियार छीनने का भी प्रयास किया । स्थिति बिगड़ने पर मेघालय पुलिस के कर्मियों ने आत्मरक्षा एवं साथियों की सुरक्षा को मध्येनजर रखते हुये फायरिंग की । इस दौरान सिकरावा निवासी तारीफ खान के पैर में गोली लग गई । घटना की सूचना मिलने पर पिनंगवा पुलिस मौके पर पहुंची । एफएसएल व जांच टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए । मेघालय पुलिस के अधिकारी की शिकायत और मौके की जांच के आधार पर 12 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । आरोपी राहुल उपरोक्त वारदात के अतिरिक्त संगठित अपराध की धाराओं में दर्ज मुकदमा नं. 635/2020 थाना द्वारका, मुकदमा नं. 930/2020 थाना डाबरी एवं मुकदमा नं. 221/2021 स्पैशल सैल मेघालय में भी वांछित है तथा आरोपी राहुल ने असम और अरूणाचल प्रदेश में भी एटीएम काटने की वारदातों को अंजाम दिया है । प्रैसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस युवक के पैर में गोली थी, उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया है जहां उसका ईलाज कराया जा रहा है जबकि मौका घटनास्थल की विडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर पहचान की जा रही है । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-2 टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर नूंह पुलिस लगातार निगरानी बनाये हुये है तथा सोशल मीडिया परअफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नूंह पुलिस नियमानुसार सख्त कार्यवाही करेगी ।