У нас вы можете посмотреть бесплатно Jaipur Railway Station सहित प्रदेश के आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जयपुर रेलवे स्टेशन सहित प्रदेश के आधा दर्जन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हनुमानगढ़ स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। धमकी के बाद रेलवे प्रशासन सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जयपुर जंक्शन सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जानकारी के मुताबिक हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक को डाक के जरिये धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में जयपुर सहित 8 रेलवे स्टेशनों को 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जयपुर सहित जोधपुर, बीकानेर, अलवर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बूंदी और उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।इसके अलावा राजधानी जयपुर के धार्मिक स्थलों पर भी ब्लास्ट की धमकी मिली है। राजस्थान को साथ-साथ मध्य प्रदेश के भी कुछ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी भरा पत्र जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर सलीम अंसारी के नाम से लिखा गया है, जो हनुमानगढ़ स्टेशन अधीक्षक को डाक के जरिये भेजा गया है। राजस्थान के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर बीएसएफ, जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा जयपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है #RAT049 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak