У нас вы можете посмотреть бесплатно सनकी आशिक ने 30 से अधिक चाकू मार कर दी हत्या или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जबलपुर सनकी आशिक ने 30 से अधिक चाकू मार कर दी हत्या जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक सनकी आशिक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका पर चाकुओं से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी शिवकुमार चौधरी 10 दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने खुद को भी चोट पंहुचाने का प्रयास किया लेकिन डाॅक्टरी जांच में उसके शरीर में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने आरोपी सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। जबलपुर एसपी अमित सिंह, ने बताया कि गोहलपुर कुदवारी इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग से शिवकुमार चौधरी एकतरफा प्यार करता था, जिसके चलते तीन महीने पहले उसने नाबालिग के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की जिसकी परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उस पर पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था, करीब 10 दिन पहले ही आरोपी जेल से छूटकर आया था और दोपहर करीब 3 बजे उसने घर के पास चाइनीज चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, नाबालिग युवती के पूरे शरीर में हुए घाव से अधिक खून बहने के कारण उसे अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल पंहुचने पर आरोपी युवक भी ऐसा नाटक करने लगा जैसे उसने खुद को भी चाकू मारा हो लेकिन डाॅक्टरी परीक्षण में उसके शरीर पर एक भी घाव का निशान नहीं मिला।