У нас вы можете посмотреть бесплатно रुधौली विधानसभा से भावी प्रत्याशी मनोज चौधरी ने वर्तमान और पूर्व विधायक पर साधा निशाना или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बस्ती रुधौली विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी मनोज चौधरी ने वर्तमान और पूर्व विधायकों पर तीखा हमला बोला है। क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने विकास के मुद्दे को लेकर दोनों जनप्रतिनिधियों पर तंज कसते हुए कहा कि रुधौली विधानसभा में विकास पूरी तरह से लापता है।मनोज चौधरी ने कहा कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी विधानसभा क्षेत्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कई प्रमुख और ग्रामीण सड़कें आज भी बदहाल स्थिति में हैं, जिससे आम जनता को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने वर्षों से विधायक चुने जाते रहे हैं, तो फिर बुनियादी सुविधाओं का हाल आज भी क्यों ऐसा है।भावी प्रत्याशी मनोज चौधरी ने आगे कहा कि यदि रुधौली विधानसभा की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है, तो वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस और प्रभावी योजनाओं पर काम करेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और रोज़गार को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि विकास केवल काग़ज़ों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखाई देना चाहिए। मनोज चौधरी ने इस दौरान “बाहरी भागो, अपना लाओ” का नारा भी दिया, जिसे स्थानीय लोगों का समर्थन मिलता दिखाई दिया। उनका कहना था कि क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब प्रतिनिधि ज़मीन से जुड़ा हुआ और जनता की समस्याओं को समझने वाला हो। क्षेत्र में लगातार हो रहे उनके जनसंपर्क अभियान को लेकर लोगों में चर्चा तेज़ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से मनोज चौधरी गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं, उससे उनकी पकड़ लगातार मज़बूत होती जा रही है। जनता उन्हें एक नए और सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है।