У нас вы можете посмотреть бесплатно Bihar-बेगूसराय-: युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या | Web Tv India или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
खबर है बिहार के बेगूसराय से जहां अपराधियों का मनोबल लगतार दिन वा दिन सिर चढ़कर बोल रहा है जहां पुलिस अपराधी के सामने बेलगाम साबित होते नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के फतेहा के समीप की है। मृतक की पहचान बछबाड़ा थाना क्षेत्र के फातिहा वार्ड संख्या 2 निवासी जवाहर चौधरी का पुत्र नीरज चौधरी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक नीरज चौधरी को घर के पास ही अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ा तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंच कर आनन-फानन में नीरज को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय लाया जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही बछवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव की ही पूर्व सरपंच के पुत्र के साथ पुराना विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।