У нас вы можете посмотреть бесплатно ट्रैफिक नियम तोड़ना अब पड़ेगा महंगा | Government Traffic Rules | बदलेंगे Traffic Rules | или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
दरअसल भारत सरकार साल 2025 तक भारत में सड़क दुर्घटना की संख्या घटाकर आधा करना चाहती है। केन्द्रीय परिवहन के मंत्री 'नितिन गडकरी' ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए देश के हर इलाके में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। जिससे लोगों को स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। इसके लिए आवश्यक है कि कड़े क़ानून के साथ साथ लोगों को स्वयं की ज़िम्मेदारियों का एहसास हो। नियमों का अनुशासनात्मक के साथ करें पालन : ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर अब अपनी गाड़ी का बीमा कराना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। बीमा नियामक आईआरडीएआई की एक वर्किंग ग्रुप ने सुझाव दिया है कि मोटर इंश्योरेंस के लिए एक ट्रैफिक वायलेशन प्रीमियम जोड़ा जाए। इसके तहत जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन्हें अपने वाहन इंश्योरेंस के लिए अधिक प्रीमियम चुकाना पड़ सकता है। तो आप जब भी वाहन चलाएँ नियमों का पालन करना ना भूलें। जागरूकता फैलाएँ, सड़क सुरक्षा बढ़ाएं : नितिन गडकरी ने देश में सड़क दुर्घटना कम करने के लिए स्वीडन जैसे देश का उदाहरण दिया, जहां सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी उपाय के संबंध में जागरुकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाएगा। पश्चिमी देशों से सड़क सुरक्षा का आइडिया लेने की माँग : अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई यूरोपीय देशों में वाहन चालकों का रिकॉर्ड रखा जाता है और उसके आधार पर ही उनके वाहन बीमे की किस्त तय होती हैं। बीमा नियामक के वर्किंग ग्रुप ने मोटर इंश्योरेंस के पांचवें सेक्शन को बदलकर ट्रैफिक वॉयलेशन प्रीमियम तय करने का सुझाव दिया है। जिसके तहत जो लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन्हें अपने वाहन इंश्योरेंस के लिए अधिक प्रीमियम चुकाना पड़ सकता है। जीवन रक्षा के लिए आवश्यक है सड़क सुरक्षा : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि भारत में कोरोना संकट के इस दौर में भी रोजाना 30 किलोमीटर सड़क बनाई जा रही है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे लोगों को सड़क पर सुरक्षित तौर पर चलने के लिए प्रोत्साहित करें और इसके लिए स्वयंसेवी संगठनों को अपने साथ जोड़ें। ताज़ा खबरें, लेटेस्ट अप्डेट और इंट्रेस्टिंग videos देखने के लिए आज ही हमारा YouTube चैनल सब्स्क्राइब करें! हमारे साथ जुड़े रहने के लिए हमें follow करें: Facebook: / okcreditpage Instagram: / okcreditofc Twitter: / _okcredit LinkedIn: / okcr. . अधिक जानकारी के लिए देखें हमारी वेब्साईट: https://okcredit.in #OkCredit एक ऐसा Digital Bahi Udhaar Khata app है जो 100% Made in India है!