У нас вы можете посмотреть бесплатно गैंगस्टर माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की 4 करोड़ की सम्पत्ति जब्त или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ प्रेमपुरी में गैंगस्टर माफिया संजीव जीवा की 4 करोड रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है, एक मकान व 2 दुकान भी शामिल है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन व पुलिस टीम ने मिलकर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी निवासी आदमपुर थाना शाहपुर, मुज़फ्फरनगर हाल पता म0नं0- 206/03, प्रेमपुरी थाना कोवतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर एक्ट 14(1) की कार्यवाही की है। अभियुक्त संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा वर्ष 1995 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है। अभियुक्त संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा उपरोक्त गैंग लीड़र अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में 2 दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की सीज की गयी चल/अचल सम्पत्ति में 131 वर्गमीटर का 3 मंजिला मकान, जिसमें दुकानें बनी हुई हैं। अभियुक्त संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा उपरोक्त द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गयी चल/अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग 04 करोड़ रुपये है, को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) के अन्तर्गत जब्त किया गया।