У нас вы можете посмотреть бесплатно Actor Sanjay Narvekar Biography:Film Vaastav के डेढ़ फूटिया को छोटा ऐक्टर समझने की भूल न करें или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Actor Sanjay Narvekar Biography:Film Vaastav के डेढ़ फूटिया को छोटा ऐक्टर समझने की भूल न करें ================================== #Biography #LifeStory #UnknownFacts #Sanjay_Narvekar #SanjayDutt ================================== संजय नार्वेकर का जन्म 17 जुलाई 1962 को सिंधुदुर्ग महाराष्ट्र में हुआ था। वो पवई, मुंबई में वाइफ और बेटे आर्यन एस नार्वेकर के साथ रहते हैं। संजय नार्वेकर की शुरुआत हुई थी कॉलेज के दिनों में। बताया जाता है कि संजय नार्वेकर की पढाई -लिखाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी। जैसे-तैसे वो पास होते-होते कॉलेज में पहुंच गए। उनका एक दोस्त था, जो कॉलेज में नाटक ग्रुप से जुड़ा था। वहां एक एक्टर की जरूरत थी, क्योंकि कुछ दिनों में एक प्रतियोगिता होने वाली थी। ऐसे में दोस्त ने उनसे एक्टिंग करने की गुजारिश की और वो एक्टिंग में दिलचस्पी न होते हुए भी दोस्त को मना नहीं कर पाए। यहां से हुई थी एक्टिंग करियर की शुरुआत, संजय का दोस्त उन्हें नाटक के डायरेक्टर चंद्रकांत पाटिल के पास लेकर गया। उन्होंने पूछा कि बिना प्रैक्टिस के डायलॉग बोल पाओगे? संजय ने पूरे आत्मविश्वास के साथ हां बोल दिया और उनका यही कॉन्फिडेंस नाटक में भी देखने को मिला। बस यहीं से हो गई किस्मत पलटने की शुरुआत। उन्होंने खूब सारे नाटक किए। कहते हैं कि उन्होंने सौ से ज्यादा शोज किए थे। ऐसे-ऐसे दमदार किरदार निभाए कि वो फेमस होने लगे। रंग-मंच पर एक्टिंग करते-करते संजय ने 80 के दशक में फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली मूवी 19 सौ सत्तासी में आई थी,अंधा युद्ध, जिसमें राज बब्बर और नाना पाटेकर थे। हालांकि, इस फिल्म के बाद उन्हें 10 सालों तक फिल्मों में कोई काम नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने टीवी सीरियल में काम करने का मन बनाया, लेकिन उनकी लाइफ में टर्निंग प्वॉइंट आना बाकी था। 'वास्तव' ने पलट दी थी किस्मत, 1999 में फिल्म आई 'वास्तव'। इस फिल्म में संजय ने डेढ़ फुटिया का किरदार निभाया और रातोंरात छा गए। उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें अवॉर्ड भी दिया गया था। कैसे मिला था ये रोल? बताया जाता है कि फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो गया था, लेकिन डेढ़ फुटिया के लिए किसी एक्टर को फाइनल नहीं किया गया था। शूटिंग के दौरान डायरेक्टर महेश मांजरेकर को संजय का ख्याल आया। फिर उन्हें बुलाया गया। ऑडिशन लिया गया और वो सिलेक्ट हो गए।