У нас вы можете посмотреть бесплатно Testimony of Faith in God Video | क्या कड़ी मेहनत स्वर्ग के राज्य में प्रवेश दिला सकती है? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Testimony of Faith in God Video | क्या कड़ी मेहनत स्वर्ग के राज्य में प्रवेश दिला सकती है? शीला एक निष्ठावान कैथोलिक है, जो अनेक वर्षों से अपनी आस्था में मजबूती से कायम रही है और प्रभु के वापस आने पर स्वर्ग के राज्य में आरोहित होने के प्रति आशावान है। लेकिन समय बीतने के साथ उसे पता चलता है कि अक्सर पाप स्वीकार करने और नेक काम करने के बावजूद, वह परमेश्वर के आदेशों का पालन नहीं कर पाती और हमेशा पाप करने और उसे स्वीकार करने के दुष्चक्र में फंसी हुई है। इससे वह हमेशा व्यथित रहती है और बहुत बुरा महसूस करती है। एक दिन, वह फेसबुक पर पोस्ट किये गये सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों के एक अंश को पढ़ती है, जिसमें परमेश्वर में आस्था का अर्थ समझाया गया था और इस बात को उजागर किया गया था कि लोग अपनी आस्था से क्या पाने का लक्ष्य रखते हैं। वह खुद को आत्मचिंतन करने से रोक नहीं पाती कि हालांकि वह नेक काम करने में सक्रिय है और खुद को अहमियत नहीं देती, मगर यह सब बदले में, स्वर्गिक राज्य के आशीष पाने के लिए होता है। यह परमेश्वर के लिए सच्चे प्रेम के कारण नहीं होता, तो परमेश्वर ऐसी आस्था की तारीफ़ कैसे कर सकता है? अपनी उलझन सुलझाने की आशा से, वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों और कार्यों को खोजने और उनकी जांच-पड़ताल करने का फैसला करती है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ने से आखिरकार सब-कुछ उसे स्पष्ट समझ आ जाता है, और उसे स्वर्ग के राज्य में प्रवेश का मार्ग मिल जाता है। अधिक देखें कलीसिया में मसीह के उपदेश • कलीसियाओं में जाकर बोले गए मसीह के वचन अधिक देखें सुसमाचार फिल्म श्रृंखला • सुसमाचार और गवाहियों की फिल्में अधिक देखें कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ • कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ कृपया ध्यान दें : इस चैनल पर उपलब्ध सभी वीडियो नि:शुल्क देखे जा सकते हैं। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के यूट्यूब चैनल पर किसी भी व्यक्ति अथवा समूह द्वारा बिना पूर्व-अनुमति के कोई भी वीडियो अपलोड करना, उपलब्ध किसी भी वीडियों में संशोधन करना, उन्हें तोड़ना-मरोड़ना या किसी भी वीडियो को उद्धृत करना स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित है। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को किसी भी और सभी कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है। सार्वजनिक तौर पर प्रचार-प्रसार की अनुमति के लिए हमसे अग्रिम रूप से संपर्क करें।