У нас вы можете посмотреть бесплатно Lokanath goswami ki bhav dasha | Japa Talk with Exclusive Notes | HG Shyamananda Prabhuji или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
JAPA TALK by HG Shyamanand prabhuji, OCT 8, 2024 हम गौडीय वैष्णवों के लिए नाम जप साधन साध्य दोनो है। अच्छे नाम जप से अनर्थ निर्वृत्ति होती है, भौतिक इच्छा का दमन होता है। हमारा हर दिन नाम जप में प्रगति से नाम जप रसाल बनता है। अच्छे नाम जप से हृदय भर जाता है, भागवत श्रवण अच्छा लगता है, अर्चविग्रह सेवा अच्छी लगती है, पूरा दिन अच्छा जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में न जपने से पूरे दिन कमी लगती है। अच्छे तरीके से जप करने से नाम में रुचि प्राप्ति होती है। निरंतर अभ्यास से नाम जप सहज, सरल हो जाता है। जो संसारी व्यक्ति धन , कामना में आसक्त होता है, उसे धन कैसे प्राप्ति हो, पता रहता है, उसी तरह भक्त अच्छे नाम जप से कुछ प्राप्ति अनुभव करेंगे, यह नाम जप में निष्ठा स्तर पर होगा। हृदय भरा अनुभव करेंगे। नाम जप आपके लिए स्वाभाविक हो जाता है, रुचि स्तर पर आपके लिए नामजप सरल हो जायेगा, मुख से स्वतः नाम निकलेगा जब आप दिन में खाली होंगे, आप उसे चखने लगेंगे, आस्वादन लेने लगेंगे । नाम जप और सुनने में रुचि हो जायेगी। आप कितनी भी समस्या में क्यों न जकड़े हो, आप जपते चले जायेंगे। रुचि स्तर से आगे बढ़ने के लिए वृंदावन मानसिक वास करना होगा ,अर्चविग्रह सेवा अच्छे लगेंगे, भागवत श्रवण अच्छे लगेंगे। लोकनाथ गोस्वामी, विश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर की समाधि केसी घाट के पास राधा गोकुलानंद मंदिर में स्थित है। सबसे पहले लोकनाथ गोस्वामी को महाप्रभु ने वृंदावन भेजा था, वह अकेले ही लीला स्थलियों की खोज कर रहे थे। महाप्रभु ने श्यामकुंड राधाकुंड प्रकट किए, रघुनाथ दास गोस्वामी ने राधाकुंड , श्यामकुंड के घाट बनवा दिए। सभी लीला स्थली प्रकट हो गए, धीरे धीरे सभी षडगोस्वामी भी वृंदावन आ गए, वह भी लीला स्थली के खोज में लग गए, लोकनाथ गोस्वामी ने सोचा,अब काम आसान हो गए। अब मैं समय का उपयोग अपने भजन में लगाऊंगा। विनोदीलाल जी को लेके छोटी कुटिया बनाए, छोटा रसोई, किसी की सहायता नहीं लेते थे, निरंतर नाम जप , 3 बजे सुबह से शुरू सुबह होने से पहले नाम जप पूरा कर लेते थे, सुबह विनोदिलाल की सेवा करते थे, अपने हाथों से भोजन बनाते थे, कभी कभी मधुकरी के लिए जाते थे, एक ब्रज के व्यक्ति सहायता करते थे, जैसे सब्जी काटना आदि। लेकिन भोग वह स्वयं पकाते थे । मंदिर नहीं था, छोटी कुटिया थी, भगवान के वस्त्र आदि दान में मिले। आज वस्त्र पहना रहे थे, तो बड़े मन लग गए, ध्यानस्थ हो गए। होश ही नहीं कि विनोदीलाल जी के लिए भोग बनाना है। ब्रजवासी सोचा कि इतने देर तक बाबा निकले क्यों नहीं । आहट देने का प्रयास किए। विनोदीलाल खुद आ गए, कि कोई उनके भक्त के ध्यान को न तोड़े। वह खुद लोकनाथ गोस्वामी बन गए। उसने दोनों ओर बाबाजी देखा, मंदिर में ध्यानमग्न , रसोई में भी बाबाजी। उससे रहा नहीं गया। जहां सेवा कर रहे थे, हाथों में ताली बजाके ध्यान तोड़ा। बाबाजी आए, रसोई में सब भोग बन गए। बनाने वाले अदृश्य हो गए, ब्रजवासी बोला, आप ही दोनों जगह थे। यह विनोदीलाल जी स्वयं भोग बनाए अपने लिए। लोकनाथ गोस्वामी रोने लगे। अब मैं आपको ज्यादा नहीं देखूंगा आपको, मैं भाव में आ जाता हूं, आपसे मैने भोजन बनवाया। मन में आनंद भी था, कि भगवान बनाए खुद ही, सुंदर सुगंधित भोग स्वयं के लिए। 24 घंटे राधा , गोकुलानंद मंदिर के समाधि स्थल खुला रहता है। जपने के लिए सबसे सुंदर स्थान, तीन चार आचार्यों के विग्रह वहीं विराजमान है, महाप्रभु के गुंजामाला, और शालिग्राम शीला जो उन्होंने रघुनाथ गोस्वामी को दिए, वहीं है। रसिक जनों के कुंज है। 16 माला जपने के लिए इस स्थान पर जपने के लिए आप सब आमंत्रित हैं। केशी घाट के किनारे बाबाजी की कुटिया पर। वृंदावन आपको सुहावना लगे, आपके हृदय में प्रकट होने लगेंगे, हृदय स्थित होने लगेंगे। इस पूरे महीने आप सब लोकनाथ गोस्वामी जी के समाधि राधा गोकुलानंद मंदिर में स्थित होकर आपकी 16 माला कीजिए। हरिबोल🌹🙏 Japa talk will increase your quality of chanting and help you to improve your mistakes in chanting. It develop the perfect mood for chanting with pastime meditation etc. Listen daily to relish sweet japa. Hare Krishna 🙏🏻 Full Playlist :- • Japa Talk 🪷📿with Exclusive Notes 📖 Other playlists : Chaitanya Bhagwat : • Chaitanya Bhagwat Chaitanya Charitamrita Adi lila: • Chaitanya Charitamrita Adi lila Chaitanya Charitamrita Madhya lila: • Chaitanya Charitamrita Madhya lila Japa talk: • Japa talk 📿📿 Upadeshamrita : • Upadeshamrita Srimad bhagwatam: • Srimad bhagwatam Festival Lectures 🎉🎉: • Festival Lectures 🎉🎉 Sri Rupa Shiksha: • Sri Rupa Shiksha Govinda Lilamrit: • Govinda Lilamrit #lecture #spritual #harekrishna #harekrishnamovement #guruparampara #iskcon #gaurnitai #krishnabalram #krishnaconsciousness #harekrishna #bhaktiyoga #kratudas #devotionallife