У нас вы можете посмотреть бесплатно घंडियाल देवता आज की यात्रा 24/4/2023 देवथान.देवगढी.धुरेट तली होते हुये🙏ENOD JAKHMOLA UTTRAKHAND или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जय श्री घण्डियाल देवता श्री घंटाकर्ण मन्दिर समिति की ओर से सभी ईष्ट प्रेमी भक्तजनों को सुप्रभात 🙏 अभी तक प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित होगी जिसका विधिवत शुभारंभ आज देवथान देवगढ़ी से होने जा रहा है एवम यात्रा निम्न कार्यक्रम अनुसार सम्पन्न होगी : प्रथम दिवस 24 अप्रैल देवथान देवगढी में एकत्रित होकर पूजा पाठ के पश्चात नाजे निशान के साथ देव यात्रा पैदल मार्ग से धुरेट, तल्ली रिगोली, फेतकंडा होते हुए मल्ली रिगोली रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी। दूसरा दिन 25 अप्रैल को प्रातः देव पूजन के बाद यात्रा सड़क मार्ग से (गाड़ियों के द्वारा) तेगड,सौराखाल होते हुए सूर्य प्रयाग तिलवाडा के लिए निकलेगी, तिलवाडा में स्नान के बाद यात्रा कुमडी, डंगवाल गाउँ होते हुए बेडु बगड मे केदारनाथ राष्ट्रीय मार्ग से गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान किया जाना है, गुप्तकाशी मे भगवान विश्वनाथ की पूजा अर्चना के बाद यात्रा अगले रात्रि पड़ाव गौरीकुंड के लिए प्रस्थान करेगी। तीसरा दिन 26 अप्रैल को प्रातः स्नान पूजन के बाद देव यात्रा पैदल मार्ग से रात्रि पड़ाव केदार बेस कैम्प के लिए प्रस्थान करेगी एवम श्याम तक केदार बेस कैंप में पहुंचेगी। चौथा दिन 27 अप्रैल को प्रातः 5 बजे बेस कैंप से केदारधाम दर्शन हेतु प्रस्थान एवम 9 से 10 बजे भगवान केदार के दर्शनों के उपरांत यात्रा वापिस गौरीकुंड के लिए प्रस्थान करेगी और मोटर मार्ग से त्रिजुगी नारायण रात्रि विश्राम हेतु रवाना होगी। पांचवां दिन 28 अप्रैल को भगवान त्रिजुगी नारायण की पूजा अर्चना के बाद यात्रा अगले पड़ाव चिरबिटिया को प्रस्थान करेगी, चिरबिटिया पहुंचने के बाद गाडियां एवम गाड़ी से आने वाले यात्री लोस्तु के लिए निकलेंगे एवम पैदल यात्रियों का रात्रि विश्राम चिरबिटिया में ही होगा। छटवां दिन 29 अप्रैल को यात्रा पैदल मार्ग से जिबालाखाल, ताल होते हुए घण्डियाल धार रात्रि पड़ाव के लिए पहुंचेगी। सातवें दिन 30 अप्रैल को घण्डियाल धार से यात्रा देवथान देवगढी पहुंचेगी और इस तरह से यात्रा का समापन होगा। आप सभी यात्रा में निम्न बातों का अनुपालन करने का कष्ट करें 1. यात्रा में अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व एक फोटो साथ लायें, डाक्टर द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन सुनिचित करें 2. यात्री अपने साथ एक थाली, एक गिलास, बरसाती, गरम कपड़े, ग्रीप वाले जूते, गुलुकोज, टार्च, छड़ी, टोपी, दस्ताने व गरम जुराब साथ रखें। 3. महिला यात्री अपनी सुबिधा के अनुसार वस्त्र पहनकर आये खासकर गर्म वस्त्र पहने। 4. अपने साथ पानी की बोतल, सूखे मेवे, भुने हुए चने, इलाइची, टाफ़ी, गुड़ या चाकलेट, एवम कपूर रखे। 5. ठंडी हवा से बचने के लिए कोल्ड क्रीम वैसलीन साथ में रखें 6. खाली पेट यात्रा न करें 7. गौरीकुंड से सभी यात्री साथ चलें। यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना एवम यदि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो समिति को निम्न नंबर पर सूचित करें महासचिव श्री उम्मेद मेहरा +919411382008 सचिव श्री रामेश्वर बर्तवाल +919868996909 वाहन प्रभारी श्री धर्म सिंह बर्तवाल +91 95367 47972 आपातकाल सेवा श्री बिजेंद्र सिंह +917409700111 धन्यवाद - निवेदक श्री घंटाकर्ण मन्दिर समिति