У нас вы можете посмотреть бесплатно #विदाई_पार्टी_2026 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#विदाई_समारोह_2026 #AarohiModelSchool #StudentMotivation #FarewellParty #GoluMessage #SanskarAndSuccess 13 जनवरी 2026 को हमारी कर्मभूमि आरोही मॉडल स्कूल, मुगलपुरा में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक भावनात्मक और प्रेरणादायक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय प्रिंसिपल महोदय द्वारा रिबन काटकर की गई और बच्चों ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, सम्मान और अपनापन साफ झलक रहा था। इस अवसर पर बच्चों को जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रेरित किया गया। 12वीं के बाद के 4–5 साल ही उनके करियर, लक्ष्य और माता-पिता के सपनों को साकार करने की दिशा तय करेंगे। समय का सही उपयोग, अच्छी संगति और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है। मुझे भी, एक छोटे से सफाई कर्मचारी सुल्तान सिंह उर्फ गोलू को, मंच पर कुछ शब्द कहने का अवसर मिला। समय की कमी के कारण सब कुछ नहीं कह सका, लेकिन दिल से बच्चों को यही संदेश दिया कि बड़े अधिकारी बनो या व्यापारी, पहले अच्छे संस्कारी और ईमानदार इंसान बनो। हर बच्चे के अंदर अपार ताकत है। यदि सच्ची मेहनत, वफादारी और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे तो अपने माता-पिता, गांव और स्कूल का नाम अवश्य रोशन करेंगे। यही हमारी शुभकामनाएँ हैं। धन्यवाद।