У нас вы можете посмотреть бесплатно #ktnnews или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बरारी-जान मारने की नीयत से पति ने पत्नी के ऊपर चलाई गोली।बाल-बाल पत्नी समेत दो बच्चे की बची जान।(घटना से बरारी के लोगों में दहशत व्याप्त है) बरारी थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर (बरारी थाना और रेलवे फाटक के बीच मे दिया घटना को अंजाम) पूर्णिया कोर्ट से वापस लौटने के क्रम में बरारी थाना के पास बीती रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए हैवान पति ने कार में बैठी अपनी पत्नी कुमारी एकता और उनके दो बच्चे को जान से मारने के नियत से चलाई गोली। पूर्णिया से वापस कटिहार बच्चे का स्कूल फीश जमा करने के लिए कटिहार पहुची।लेकिन स्कूल का ऑफिस बन्द रहने के कारण घर लौटने के दौरान कटिहार से बरारी लाल रंग गाड़ी( कार) से वापस लौट रही कुमारी एकता और उनके दो बच्चे मयंक 11,पीहू 04 के ऊपर पति अमित कुमार पूर्णिया कोर्ट से मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए बरारी आ पहुँचा जहाँ की थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपने गवाह को मिटाने के चक्कर मे अपने ही पत्नी और बच्चे पर जान से मारने के नियत से ओवरटेक कर अचानक गोली चला दी।जिससे कि कार में बैठे बेटी पीहू 04 बिहोश हो गयी और एकता जान बचाकर कार से उतरकर पेड़ के पीछे छिप गयी।इसी दौरान कार ड्राइवर गाड़ी से उतरकर भागते हुए बरारी थाना पहुँच कर मामले की जानकारी बरारी थानाध्यक्ष को दी।थानाध्यक्ष को जानकारी मिलते ही दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन करते हुए रोड के गड्ढे में एक देशी कट्टा को बरामद किया। फिलहाल बरारी थानाध्यक्ष अमित कुमार कुमारी एकता के आवेदन के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।अब देखना है सही क्या है गलत क्या है ये तो जांच का विषय है। मामले में क्या कहती है पीड़िता कुमारी एकता :- इस संबंध में कुमारी एकता का कहना है कि 2007 में मेरी शादी पूर्णिया निवासी अमित कुमार से हुई शादी के कुछ ही महीने बाद ही पति से घरेलू विवाद बढ़ता गया।जो कि पति ससुर व सास के द्वारा मेरे साथ लगातार मारपीट घरेलू हिंसा, शारिरिक शोषण,मानसिक शोषण किया जाता रहा। जो कि इस घटना की जानकारी किसी तरह से अपने माता को दी।उसके बाद मेरी माँ मुझे पूर्णिया ससुराल से मायके बरारी ले आयी। और उसी समय से मैं पूर्णिया कोर्ट में इन सारी मामले को लेकर केस किया।जिसके बाद पति अमित मुझे बार बार धमकी दिया करता था और जिसका परिणाम बीती रात गुरुवार रात्रि 10:45 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति मेरे कार से आगे निकला और कुछ ही दूरी के बाद वापस लौटा और दाहिने तरफ गोली चलाया।गोली पीछे वाली सीट को फाड़ता हुआ डिक्की का का शीशा तोड़ दिया।वही मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग भागने में सफल रहे। वही एकता का पुत्र मयंक कुमार उम्र 11 का कहना है कि मोटरसाइकिल पर दो सवार व्यक्ति जिसमें पीछे बैठा मेरे पापा अमित कुमार और मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति हेलमेट पहने हुए था जिसे मैं पहचान नही सका।