У нас вы можете посмотреть бесплатно CBI Files Case Against Bhupinder Hooda In AJL Land Allotment Probe или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन यानि कि CBI ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हुड्डा पर जमीन घोटाले का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने पंचकुला में Associated Journals Limited को गलत तरीके से जमीन दी। अपनी एफआईआर में सीबीआई ने कहा है कि Associated Journals Limited को 1982 में पंचकुला में प्लॉट दिया गया था। जिसपर 1992 तक कोई काम नहीं किया गया। जिसके बाद Haryana Urban Development Authority (HUDA) ने प्लॉट को फिर से अपने कब्जे में ले लिया। हुड्डा पर आरोप है कि उस प्लॉट को 2005 में फिर से Associated Journals Limited को दे दिया गया। आरोप लगा है कि उसके लिए HUDA के चेयरमैन और तब के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कथित रूप से निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन किया था। आपको बता दें कि Associated Journals Limited ग्रुप को कांग्रेस के सीनियर नेताओं द्वारा चलाया जा रहा था। जिसमें गांधी परिवार के लोग भी शामिल थे। और वहीं ग्रुप नेशनल हेराल्ड को भी चला रहा है, जो कि एक निहित अखबार है जिसने डिजिटल फॉर्मेट में वापसी की। नेशनल हेराल्ड की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी। दरअसल मनोहर लाल खट्टर सरकार के सत्ता में आने के बाद हुड्डा के खिलाफ जांच को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। वहीं अपने खिलाफ हो रही जांच पर हुड्डा ने कहा था कि यह बीजेपी की सरकार द्वारा उनके खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है। Jansatta is one of the leading hindi news channel, which provides all the latest and trending news of india and around the world.