У нас вы можете посмотреть бесплатно श्री जुगलकिशोर जी मंदिर- यहाँ भगवान श्री कृष्ण बजाते हैं हीरों से जड़ित मुरली | 4K | दर्शन 🙏 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
श्रेय: संगीत एवम रिकॉर्डिंग - सूर्य राजकमल लेखक - याचना अवस्थी भक्तों नमस्कार,, आप सभी का हमारे लोकप्रिय यात्रा कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनंदन.. हमारे इस कार्यक्रम की श्रंखला के अंतर्गत हम आपको देश के विभिन्न ऐतिहासिक व धार्मिक तीर्थ स्थानों, धामों व मंदिरों की यात्रा करवाते आये हैं इसी प्रकार से आज हम आपको जिस मंदिर की यात्रा पर ले जा रहे हैं उसका धार्मिक महत्त्व के साथ साथ ऐतिहासिक रूप से भी बहुत महत्त्व है.. एक ऐसा मंदिर जिसके दर्शन किये बिना उस क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति का दिन पूरा नहीं होता... आज हम आपको दर्शन करवाने जा रहे हैं मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना जिले में स्थित “जुगल किशोर जी मंदिर” की... मंदिर के बारे में: श्री राधा कृष्ण को समर्पित मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना शहर में स्थित जुगल किशोर मंदिर इस शहर का एक बहुत ही प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का आकर्षण मंदिर में विराजित श्री कृष्ण जी की भव्य एवं खूबसूरत प्रतिमा है। बुंदेलखंड में इस मंदिर को कृष्ण भक्तों का वृंदावन भी कहा जाता है। यहां की एक विशेषता यह भी है कि यहाँ विराजित भगवान् श्रीकृष्ण हीरों से जड़ित मुरली बजाते हैं। श्री राधा कृष्ण का यह रूप वर्षों से देश के कोने कोने से श्रधालुओं को अपनी और आकर्षित करता आया है भक्त भगवान की नयनाभिराम झांकी को देखकर अभिभूत हो जाते । लोगों की आस्था का केंद्र बना यह मंदिर बुंदेलखंड के राजा के रूप में भी जाना जाता है...जिनके दर्शन किये बिना इस स्थान के लोगों का दिन पूरा नहीं होता.. जुगल किशोर जी का यह मंदिर शहर के व्यस्ततम इलाके में स्थित होने के कारण इस भव्य मंदिर में प्रवेश करने से पहले यहाँ बनी पूजा सामग्री व भोग प्रसाद की दुकानों से श्रद्धालु भगवान् कृष्ण का मनपसंद भोग व अन्य पूजा सामग्री खरीद कर मंदिर में प्रवेश करते हैं... मंदिर का इतिहास: श्री श्री श्री 1008 जुगल किशोर जी मंदिर के इतिहास की बात करे तो उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कहा जाता है कि यह करीब 300 वर्ष प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण पन्ना के चौथे बुंदेला राजा हिंदूपत सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान 1756 ई. में करवाया था। किंवदंतियों के अनुसार, इस मंदिर के गर्भगृह में रखी गई श्री कृष्ण की अलौकिक प्रतिमा को ओरछा के रास्ते वृंदावन से लाया गया था । पन्ना में जुगल किशोर भगवान से जुड़ी कई प्रत्यक्षदर्शी घटनाएं प्रचलित है। मंदिर का गर्भग्रह: श्रद्धालु गण मंदिर परिसर से होते हुए गर्भग्रह की और जाने वाले मुख द्वार में प्रवेश करते हैं जो सिर्फ कुछ विशेष समयावधि के लिए ही खोला जाता है ...इसमें प्रवेश करते ही सामने गर्भग्रह में विराजित भगवान् श्री राधा कृष्ण की दिव्य एवं आकर्षक प्रतिमा के दर्शन होते हैं ईश्वर की इस छवि के दर्शन मिलते ही श्रधालुओं द्वारा किये जाने वाले जयघोष से पूरा परिसर गूँज उठता है ...कहा जाता है कि श्री कृष्ण जी की मुरली में सुंदर - प्राचीन हीरे लगे हुए है। भगवान के आभूषण और पोशाक बुंदेलखंडी शैली को दर्शाते हैं। मुरली से जुड़ा प्रसिद्ध गीत: श्री कृष्ण की मुरली में लगे हीरे से जुड़ा सुप्रसिद्ध लोक भजन “पन्ना के जुगल किशोर की मुरलिया में हीरा जड़े हैं” - पन्ना के ऐतिहासिक जुगल किशोर जी मंदिर की महिमा से जुड़ा हुआ है । यह लोक भजन बुंदेलखंड के हर गांव और घर में प्रत्येक शुभ कार्य में गाया और बजाया जाता है इतना ही नहीं यहाँ की एक जनमान्यता है कि चारों धाम की यात्रा की हो या किसी भी तीर्थ स्थल की यात्रा से लौटकर यहां हाजिरी न दी तो सारी यात्रा निष्फल होती है। श्री जुगल किशोर जी प्रतिमा का प्राकट्य: भक्तों, श्री जुगल किशोर या युगल किशोर जी की प्रतिमा के प्राकट्य से जुड़ी एक किवदंती के अनुसार - एक बार प्रसिद्ध संत विशाखा सखी अवतार स्वामी श्री हरिराम व्यास जी के स्वप्न में ठाकुर जी (भगवान कृष्ण) आए और वह कहने लगे कि मुझे इस कुएं से निकालो और स्थापित करो तब श्री हरिराम व्यास जी ने वि. संवत् 1620 (1563 ई.) की माघ शुक्ल एकादशी को जुगल किशोर जी की प्रतिमा कुए से निकालकर किशोरवन नामक स्थान पर प्रतिष्ठित किया। बाद में ओरछा के राजा मधुकर शाह ने किशोरवन के पास मंदिर बनवाया। इस मंदिर में भगवान श्री जुगलकिशोर जी अनेक वर्षों तक विराजे किन्तु मुगलिया हमले के समय जुगल किशोर जी के भक्त उन्हें ओरछा के पास पन्ना ले आये । और यहाँ ठाकुर जी आज भी पन्ना के पुराने जुगलकिशोर मंदिर मे अपने भक्तों को दर्शन दे रहे है । भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏 इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏 #devotional #hinduism #jugalkishorejimandir #temple #travel #vlogs #madhyapradesh